एक्सप्लोरर

MP: सागर के सरकारी स्कूल में एक साल से पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे बच्चे, खतरे में भविष्य!

MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के स्कूल में भवन जर्जर होने के कारण एक साल से कक्षाएं पेड़ के नीचे लग रही हैं. बारिश में छुट्टी कर दी जाती है, नया भवन प्रस्तावित है लेकिन मंजूरी अब तक नहीं मिली.

मध्य प्रदेश के सागर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी स्कूल भवनों के हाल बेहाल है. स्थिति ये है, बच्चों की कक्षाएं खुले आसमान में पेड़ के नीचे लगाना पड़ रही हैं. इसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं.

जिले के बंडा तहसील के बूढ़ाखेरा ग्राम पंचायत के सिसगुवां प्राथमिक शाला में तो एक साल से कक्षाएं खुले आसमान के नीचे लग रही हैं. इस प्राथमिक शाला में 104 बच्चों के नाम दर्ज हैं. पढ़ाने वाले शिक्षक चार हैं. स्कूल का भवन बना है, लेकिन इसके जर्जर होने की वजह से इसमें कक्षाएं नहीं लगाई जाती हैं. 

एक साल से लग रही है खुले में स्कूल

स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि सिसगुवां में अगस्त 2024 से कक्षाएं खुले में ही परिसर में पेड़ के नीचे लग रही हैं. एक साल पहले ही हमें अनहोनी की आशंका के चलते भवन में कक्षाएं न लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बाद न तो नया भवन बना और न पुराने की मरम्मत हुई.

ऐसे में हम चबूतरों पर, पेड़ के नीचे बच्चों को बैठाकर पढ़ाई करा रहे हैं. वहीं, बच्चों का कहना है कि सर्दी हो या गर्मी, वे इन्हीं पेड़ों के नीचे बैठकर पढ़ रहे हैं. बरसात में पढ़ाई में व्यवधान होता है, इसीलिए शिक्षक छुट्टी कर देते हैं.

खतरे आशंका के बीच पक रहा मध्याह्न भोजन

शिक्षकों का कहना है कि समय-समय पर अधिकारी भी स्कूल का निरीक्षण करते हैं, उन्हें इसकी जानकारी है. यदि बारिश हो जाए, तो स्कूल की छुट्टी हो जाती है.स्कूल भवन क्षतिग्रस्त होने से केवल बच्चों को ही परेशानी नहीं हो रही, इससे मध्याह्न भोजन पकाने वाली रसोइया भी परेशान है.

रसोइया जहां मध्याह्न भोजन पकाती हैं, वह कक्ष भी बदहाल है. इसके बाद भी वे बच्चों को वहीं पर भोजन पका रही हैं. रसोइयों का कहना है कि इसके अलावा घर से भोजन पका कर ले सकते हैं, लेकिन स्कूल में बच्चों की संख्या सौ से ज्यादा है, इसीलिए यहां भोजन पकाकर उन्हें ही खिलाते हैं.

विधायक से लेकर अधिकारियों तक शिकायत की

वहीं, शिक्षक भी जर्जर भवन की वजह से परेशान हैं. स्टाफ कक्ष जहां बना है, वह भी जर्जर है. गांव के मुन्ना सिंह लोधी बताते हैं कि स्कूल भवन बहुत ही बदहाल है. छत से पानी टपकता है. भवन जर्जर होने से हादसे की आशंका बनी रहती है.

भवन की मरम्मत को विधायक से लेकर अधिकारियों तक को शिकायत की गई, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं. आम दिनों में तो स्कूल लग जाती है, लेकिन बरसात होने पर छुट्टी कर दी जाती है.

अगस्त 2024 में ही भवन क्षतिग्रस्त घोषित

छात्रा समीक्षा बताती है कि स्कूल के अंदर बैठने लायक नहीं है, स्कूल भवन क्षतिग्रस्त है. इसका प्लास्टर गिर चुका है. गिरने की आशंका के चलते कक्षाओं को पेड़ के नीचे लगाया जाता है. पानी गिरने पर हमें घर भेज दिया जाता है.

शासकीय प्राथमिक शाला, सिसगुवां के प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव के अनुसार, यह स्कूल भवन अगस्त 2024 में ही प्रशासन ने क्षतिग्रस्त घोषित कर दिया है. हमें स्कूल के अंदर बच्चों को बैठाने की सख्त मनाही है. इसीलिए हम बाहर चबूतरों में कक्षाएं लगाते हैं.

प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव के अनुसार, नया भवन बनाने का प्रस्ताव भेजा है, लेकिन इसकी मंजूरी आज तक नहीं मिली. जैसे-तैसे व्यवस्था कर स्कूल का संचालन कर रहे हैं. पानी गिरने पर बच्चों की छुट्टी कर देते हैं.

Input By : विनोद आर्य
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
Amarnath Yatra 2026: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget