एक्सप्लोरर

इंदौर में आफत बनी बारिश, जलभराव से बेहाल हुए लोग, कई इलाकों में हालात बेहद खराब

Indore Rain Update इंदौर में मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है. मुख्य सड़कों से लेकर बस्तियों तक पानी भर गया है. निचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया है. प्रशासन जल निकासी में जुटा है.

इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी नहीं थमा.

सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है. कई इलाकों में हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि घरों के अंदर तक पानी घुस गया है. खासकर निचली बस्तियों में रह रहे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

मुख्य सड़कों पर भरा पानी

शहर के एमजी रोड, राजबाड़ा, पलासिया, बापट चौराहा, विजय नगर समेत कई प्रमुख मार्गों पर भारी जलभराव देखने को मिला. जगह-जगह वाहन फंसने और जाम की स्थिति से लोग घंटों परेशान होते नजर आए. कॉलोनियों की गलियों में भी पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बाहर निकलने में कठिनाई हो रही है. कई स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वालों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

निचली बस्तियों में घुसा पानी, रहवासी बेहाल

खजराना, बाणगंगा, चंदन नगर जैसे निचले इलाकों में हालात और भी ज्यादा खराब हैं. यहां कई घरों में पानी घुस चुका है. रहवासी अपनी जरूरी चीजें और घरेलू सामान सुरक्षित करने की कोशिश में जुटे हुए हैं. कुछ जगहों पर लोगों ने नगर निगम से तत्काल मदद की मांग की है.

नगर निगम की टीमें सक्रिय, महापौर ने दी जानकारी

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम की टीमें लगातार जल निकासी के काम में जुटी हुई हैं. उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता लोगों को राहत पहुंचाना है. सभी आवश्यक संसाधन और अमला मैदान में मौजूद है.”

उन्होंने यह भी कहा कि मौसम विभाग ने आगामी कुछ घंटों में और तेज बारिश की चेतावनी दी है, ऐसे में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

गर्मी से मिली राहत

गौरतलब है कि लंबे समय बाद शहर में इस स्तर की झमाझम बारिश देखने को मिली है. जिससे गर्मी और उमस से तो राहत जरूर मिली, लेकिन जलभराव और अव्यवस्थित यातायात ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं. प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे जरूरत न होने पर घरों से बाहर न निकलें और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget