एक्सप्लोरर

MP News: RSS प्रमुख मोहन भागवत 28 दिसंबर को आएंगे महाकाल की नगरी उज्जैन, इस कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

Ujjain News: उज्जैन में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है. जल संरक्षण पर आयोजित सम्मेलन को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इसे संबोधित करेंगे. इसका उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री करेंगे.

MP News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) 28 दिसंबर को मध्य प्रदेश (MP) के उज्जैन (Ujjain) में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे. भागवत सम्मेलन में जल की पवित्रता पर भारतीय विमर्श तैयार करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ जोड़ने पर व्याख्यान देंगे. जल शक्ति मंत्रालय और दीनदयाल अनुसंधान संस्थान (DRI) ‘सुजलाम’ (Sujalam) नामक सम्मेलन करा रहा है. 27 से 29 दिसंबर तक क्षिप्रा नदी (Shipra River) के तट पर सुजलाम सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. तीन दिवसीय सम्मेलन में जल क्षेत्र द्वारा सामना की जा रही अवधारणात्मक और परिस्थितिजन्य चुनौतियों और भारतीय ज्ञान पद्धति में जल के महत्व पर सत्र आयोजित किये जाएंगे.

जल संरक्षण पर उज्जैन में होने जा रहा सम्मेलन 

डीआरआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सम्मेलन में लोक परंपराओं और सामाजिक रीति-रिवाजों में जल के विवरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और जल से संबंधित त्योहारों का एक सार-संग्रह तैयार किया जाएगा तथा उनके वैज्ञानिक विश्लेषण की कोशिश की जाएगी. जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) 27 दिसंबर को उज्जैन में सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे.

28 दिसंबर को मोहन भागवत का होगा संबोधन

मोहन भागवत 28 दिसंबर को व्याख्यान देंगे. मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) 29 दिसंबर को समापन समारोह में शामिल होंगे. सम्मेलन 'सुमंगलम' नामक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का हिस्सा है. इसका उद्देश्य प्रकृति के पांच मूल तत्वों या 'पंचमहाभूत' - पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और अंतरिक्ष की शुद्धता को सुरक्षित रखने की अनूठी भारतीय अवधारणा को प्रस्तुत करना है. पर्यावरण संकट पर भारत सहित पूरी दुनिया में चिंता जताई जा रही है. पर्यावरण संरक्षण के लिए पंचतत्वों को समझने और व्यापक निति बनाने के मकसद से देश में सुमंगलम अभियान शुरू किया गया है. 

Pathan Controversy: मध्य प्रदेश विधानसभा तक पहुंच सकता है 'पठान' विवाद, शीतकालीन सत्र में हो सकती है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट

वीडियोज

Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget