एक्सप्लोरर

Indore News: थाने के अंदर बनाई REEL तो पुलिस ने की 'खातिरदारी', फिर मांगी माफी

Indore News: इंदौर पुलिस थाने में रील बनाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. आरोपियों ने खुद को हथियार के साथ फिल्माया और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.

Indore News: इंदौर में एक अजीब ओ गरीब घटना में पुलिस थाने के अंदर रील शूट करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. घटना के बाद आरोपियों की पुलिस ने जमकर खातिरदारी की. जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों ने सोशल मीडिया पर रुतबा बनाने के लिए पुलिस थाने में रील बनाई. पुलिस ने उनकी इस हरकत को गंभीरता से लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. आरोपियों ने बाद में पुलिस से माफी मांगी और कहा कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ है.

हीरानगर पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक थाने के अंदर रील शूट करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि वीडियो बीते शनिवार को हीरानगर पुलिस थाने के भीतर शूट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया.

ये है मामला
दरअसल आरोपी रवि प्रजापति और युवराज गुर्जर को एक धमकाने और मारपीट के मामले में पुलिस थाने बयान के लिए बुलाया गया था. यहाँ आने पर दोनों से घटना में इस्तेमाल बेसबॉल बैट जमा करने को कहा गया. वही दोनों शनिवार को पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस की नजर हटने पर बैट पकड़े हुए एक रील शूट कर ली और इसे अपने दोस्तों को भेज दिया.

वीडियो को दोस्तों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और रील वायरल हो गई. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. कई लोगों ने इसे गैरजिम्मेदाराना बताया है और कहा है कि लोगों को सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने के लिए इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए.

रील में बिगड़ रहा युवा
इस मामले में अधिवक्ता तनुज दीक्षित ने कहा कि आजकल के युवा सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगीदर्ज कराने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. लोग अपने फॉलोअर्स को बढ़ाने और रुतबा ज़माने के लिए अजीबोगरीब और खतरनाक रील बना रहे हैं, जिससे उनकी जिंदगी और दूसरों की जिंदगी भी खतरे में पड़ रही है.

पुलिस थाने में रील बनाने की घटना इसी का एक उदाहरण है. युवा पीढ़ी को सोशल मीडिया की दुनिया में इतना खो दिया है कि वे अपने आसपास की दुनिया को भूल गए हैं. उन्हें यह एहसास नहीं है कि उनकी हरकतें उनके भविष्य को बर्बाद कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें: इंदौर में 35 लाख की लूट का पुलिस ने किया खुलासा, कांट्रेक्टर कंपनी के कर्मचारी ही निकले मास्टरमाइंड

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget