एक्सप्लोरर

रतलाम में विधायक और डॉक्टर के बीच जमकर गाली-गलौज, दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

MP News: रतलाम में सैलाना के निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार और जिला अस्पताल के डॉक्टर सीपीएस राठौर के बीच गाली-गलौज हुई. डॉक्टर ने विधायक सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है,

Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिला के सैलानी के निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार और जिला चिकित्सालय के डॉक्टर सीपीएस राठौर के बीच जमकर गाली-गलौज हुई. एक पक्ष से चिकित्सक ने विधायक सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जबकि दूसरी तरफ से विधायक ने अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई है.

रतलाम के स्टेशन रोड थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार रात रतलाम के जिला अस्पताल में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार किसी से मिलने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने ड्यूटी डॉक्टर सीपीएस राठौर से बातचीत की.

इस दौरान दोनों के बीच गाली-गलौच हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद डॉक्टर की ओर से चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. इनमें विधायक कमलेश्वर डोडियार, दीपक निनामा, दिनेश और भूरालाल नामक चार व्यक्ति शामिल हैं. इन सभी के खिलाफ चिकित्सक प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

दूसरी तरफ से विधायक ने डॉक्टर सीपीएस राठौर के खिलाफ अनुसूचित जाति-जनजाति एक्ट सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाई है. अभी दोनों ही मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

ड्यूटी डॉक्टर के नाम को लेकर विवाद

विधायक कमलेश्वर डोडियार जब अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने ड्यूटी डॉक्टर के बारे में पूछा इसके बाद बातचीत के लहजे को लेकर दोनों ही पक्ष आमने-सामने हो गए. दोनों ही पक्षों की ओर से जमकर गाली-गलौज हुई.

अब जिला अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी डॉक्टर के पक्ष में मैदान में उतर गए जबकि विधायक की ओर से आदिवासी समाज और भारत आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: उज्जैन के निजी अस्पताल में ब्लास्ट से दो कर्मचारी घायल, जानिए कैसे घटी घटना?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget