एक्सप्लोरर

Ratlam Stone Pelting: रतलाम गणेश जुलूस हंगामा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, किन्नर सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Ratlam Stone Pelting: रतलाम पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जिन लोगों को गणेश जुलूस में पथराव की घटना के बाद हंगामा और तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है, उनपर पहले से ही अपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं.

MP Ratlam Stone Pelting News: मध्य प्रदेश के रतलाम में गणेश प्रतिमा स्थापना जुलूस के दौरान पथराव की घटना के बाद हंगामा और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही अन्य फरार लोगों की सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश की जा रही है. रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने बताया कि रतलाम में हंगामा, तोड़फोड़ और पथराव की घटना के बाद दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं.  

एक एफआईआर उन लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है, जिन्होंने गणेश स्थापना जुलूस के दौरान पथराव की घटना को अंजाम दिया है. दूसरा मुकदमा पथराव की घटना के बाद लोगों की तोड़फोड़ और हंगामा किए जाने को लेकर दर्ज की गई है. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें किन्नर काजल गुरु, लखन और महेंद्र सोलंकी शामिल है.

इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और भी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. समारोह में पथराव करने वाले अज्ञात लोगों की भी तलाश की जा रही है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल अब पूरी तरह से शांति का माहौल है. जावरा स्थित बटालियन से दो कंपनी को रतलाम में तैनात किया गया है. आसपास के इलाकों से 50 अधिकारियों और कर्मचारियों का बल भी रतलाम बुला लिया गया है.

आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जिन लोगों को पथराव की घटना के बाद हंगामा और तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है, उन पर पहले से ही अपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं. किन्नर काजल गुरु अवैध वसूली के मामले में जेल जा चुकी है. पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है. रतलाम के उंकला में गणेश स्थापना की जानी थी.

गणेश स्थापना जुलूस के पहले ही पथराव की घटना का आरोप लग गया. इसके बाद लोगों ने स्टेशन रोड रतलाम पहुंचकर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया. जैसे ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, वैसे ही 300 लोगों की भीड़ मोचीपुरा की ओर रवाना हुई. इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की.

आरोपियों ने मोचीपुरा के पहले ही कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की और हंगामा करते हुए पुलिस वाहन पर भी पत्थर फेंक दिए. पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी बल का प्रयोग करना पड़ा. इसके अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए.

राघौगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, बकरी चराने गए पिता-पुत्र की खेत में मिली लाश, लोगों ने किया चक्काजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget