एक्सप्लोरर

एमपी में डिजिटल भुगतान से रेलवे का सफर हुआ सुहाना! रतलाम रेल मंडल ने सभी स्टेशन पर लगाए QR कोड

Digital Payments on MP Railway Station: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार नवाचार कर रहा है. इसी कड़ी में कैशलेस भुगतान को बढ़ावा देने के लिए रतलाम मंडल ने अहम कदम उठाए हैं.

Indian Railways News: पश्चिमी रेलवे मंडल लगातार डिजिटलाइजेशन की ओर कदम बढ़ा रहा है. रेलवे ने डिजिटल भुगतान की विधियों का उपयोग करके कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने और अपने यात्रियों के लिए सुचारू और अधिक कुशल सेवा सुनिश्चित करने का लगातार कोशिश कर रहा है. 

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इसके तहत रतलाम मंडल में निर्बाध ऑनलाइन भुगतान विकल्पों की सुविधा के लिए  88 लोकेशनों पर 113 डायनेमिक क्यूआर कोड डिवाइस लगाए गए हैं.

डिजिटल भुगतान का आंकड़ा
क्यूआर कोड डिवाइस से लेन देन 7 अगस्त से शुरू हो चुका है, जिसके बाद 20 अगस्त तक 13 दिनों में लगभग 22.57 हजार यात्रियों को 11.70 हजार से अधिक टिकट जारी किए गए हैं. जिसमें 20.23 लाख से अधिक डिजिटल भुगतान दर्ज किए गए हैं. 

रतलाम मंडल के रतलाम, उज्जैन, इंदौर, देवास, सीहोर, शुजालपुर, चित्तौडगढ़, नीमच, मंदसौर, जावरा, डॉ. अम्बेडकर नगर, बड़नगर, नागदा, खाचरोद सहित मंडल के कुल 88 स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा चुकी है. बाकी स्टेशनों पर इंस्टॉलेशन कार्य प्रगति पर है.

रतलाम मंडल के सभी स्टेशन होंगे इंस्टाल
पश्चिमी रेल मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना के अनुसार, क्यूआर कोड डिवाइस को स्क्रीन पर लागू राशि प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया है. जिससे यात्री भुगतान के लिए अलग-अलग ऑनलाइन मोड और ऐप्लिकेशन के माध्यम से अपने टिकट की राशि का भुगतान कर सकें. 

इस नए प्रयास से लेनदेन की प्रक्रिया में तेजी आने, प्रतीक्षा समय कम होने और समग्र ग्राहक संतुष्टि में सुधार होने की उम्मीद है. ये क्यूआर कोड डिवाइस रतलाम मंडल के सभी यूटीएस काउंटरों पर सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं. 

इन स्टेशनों पर पहले से लगे हैं सिस्टम
हालांकि मंडल के दाहोद और मेघनगर स्टेशनों पर पीआरएस और यूटीएस काउंटरों पर पहले से ही यह सिस्टम लागू है. जहां फेयर रिपीटर लगाए गए हैं. अन्य स्टेशनों पर पीआरएस यात्री आरक्षण केन्द्रों पर फिलहाल इन क्यूआर कोड डिवाइस के इंस्टॉलेशन का काम प्रगति पर है.

रेलवे का यह है प्लान
यह पहल डिजिटल परिवर्तन को अपनाने और यात्रियों को आधुनिक, सुविधाजनक और भुगतान का सुरक्षित माध्यम प्रदान करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है. डिजिटल माध्यम से भुगतान की इस व्यवस्था का उद्देश्य नगद भुगतान की प्रथा में कमी लाना है.

इसके अलावा टिकट लेने के दौरान चेंज, रेजगारी की समस्या भी दूर होगी. इस प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर पश्चिम रेलवे मंडल का लक्ष्य अधिक उत्तरदायी और उपयोगकर्ता के अनुकूल सेवा वातावरण बनाना है.

ये भी पढ़ें: सिंगरौली से गुना-शिवपुरी तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी मानसून की बड़ी अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget