एक्सप्लोरर

MP: ब्लैकमेलिंग केस में फंसे विधायक कमलेश्वर डोडियार, गिरफ्तारी की लटकी तलवार तो दी ये सफाई

MLA Kamleshwar Dodiyar: निर्दलीय विधायक कमलेश डोडियार दिसंबर 2023 को तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों को हराया था और अब गलत कारणों से उनकी चर्चा हो रही है.

MP News: मध्य प्रदेश के एकमात्र निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार (Kamleshwar Dodiyar) की मुसीबत बढ़ गई है. उनके खिलाफ मेडिकल स्टोर संचालक ने ब्लैकमेलिंग,  मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

रतलाम जिले की सैलाना सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों को हरा कर कमलेश्वर डोडियार ने विधायक की कुर्सी हासिल की थी. हालांकि कुछ ही महीने में वह विवादों में घिर गए हैं. रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने बताया कि उनके खिलाफ बजाना के एक मेडिकल स्टोर संचालक ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है. 24 फरवरी को मामला संज्ञान में आया था, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए. मेडिकल स्टोर संचालक तपन राय की शिकायत सही निकली. इसके बाद ब्लैकमेलिंग सहित तमाम धाराओं में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा मेडिकल स्टोर संचालक को धमकाकर उनसे अवैध वसूली की कोशिश की जा रही थी. मेडिकल स्टोर संचालक का कहना है कि विधायक उनसे एक करोड़ रुपए की मांग कर रहे थे. 

विधायक ने दी यह सफाई
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का कहना है कि उन पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह गलत हैं. मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा लगातार गैरकानूनी काम किए जा रहे थे. उनके द्वारा लंबे समय से अवैध रूप से अस्पताल भी संचालित किया जा रहा था. जिसमें वह छोटे ऑपरेशन भी करते थे. इसके अलावा उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक पर गर्भपात करने का आरोप भी लगाया. विधायक का कहना है कि चार दिन पहले मेडिकल स्टोर संचालक उनके पास 20 लाख रुपए देने की पेशकश करने आया था लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया और अवैध रूप से चल रहे अस्पताल को बंद करने की हिदायत दी.

विधानसभा अध्यक्ष को लिखा जाएगा पत्र
रतलाम पुलिस अधीक्षक के मुताबिक विधायक की गिरफ्तारी को लेकर सभी प्रकार की कानूनी औपचारिकताएं निभाई जाएंगी. उन्होंने यह भी बताया कि विधायक कमलेश्वर के खिलाफ जो मामला दर्ज किया गया, वह गैर जमानती है. ऐसे में कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस के पास विधायक के खिलाफ वसूली के तमाम सबूत हैं.

य़े भी पढ़ेंMP News: 'मैं आज स्पष्ट करता हूं कि मैं और कमलनाथ...', BJP में जाने की अटकलों पर बोले नकुलनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget