एक्सप्लोरर

जबलपुर के 20 हजार स्टूडेंट्स का भ्रम दूर, यूजी चौथे वर्ष में प्रवेश के लिए गाइडलाइन जारी

Jabalpur News: मध्य प्रदेश सरकार ने स्नातक चौथे वर्ष में प्रवेश के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. शोध केंद्र के साथ ऑनर्स विद रिसर्च या स्नातक चौथे वर्ष में प्रवेश की अनुमति है.

Rani Durgavati University Jabalpur: मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने जबलपुर और आसपास के जिलों के 20 हजार स्टूडेंट्स का भ्रम दूर कर दिया है. विभाग ने स्नातक चौथे वर्ष में प्रवेश की गाइडलाइन जारी कर दी है. विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में ऑनर्स विद रिसर्च यानी स्नातक चौथे वर्ष में प्रवेश की अनुमति शर्तों के साथ दी गई है.

बता दे कि, मध्य  प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू की गई है.इसके तहत सत्र 2024-25 में पहली बार स्नातक पाठ्यक्रम में चौथे वर्ष की पढ़ाई शुरू होगी.चतुर्थ वर्ष के लिए नई शिक्षा नीति में ऑनर्स या रिसर्च के विकल्प हैं. इसके लिए निर्धारित अर्हता के साथ विद्यार्थी अपनी पसंद चुन सकते हैं.

शोध केंद्र कॉलेज में होना जरूरी होगा
नई शिक्षा नीति के तहत रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 20 हजार स्टूडेंट्स का भ्रम दूर करते हुए स्नातक चौथे वर्ष में प्रवेश की गाइडलाइन जारी कर दी गई है. कुलसचिव दीपेश मिश्रा के मुताबिक विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में ऑनर्स विद रिसर्च यानी स्नातक चौथे वर्ष में प्रवेश की अनुमति शर्तों के साथ दी गई है. इसमें कॉलेजों में कम से कम दो नियमित शिक्षक शोध निदेशक के रूप में होना अनिवार्य किया गया है. इसके अलावा रिसर्च के लिए शोध केंद्र कॉलेज में होना जरूरी होगा. इन मापदंडों को पूर्ण करने वाली संस्था में ही विद्यार्थी चतुर्थ वर्ष के लिए प्रवेश ले पाएंगे. प्रवेश के संबंध सम्पूर्ण में गाइडलाइन जारी कर दी गई है.

प्रवेश के लिए नियम
उच्च शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि तृतीय वर्ष में 120 क्रेडिट स्कोर करने पर ही विद्यार्थी को चौथे वर्ष ऑनर्स में प्रवेश मिलेगा. ऐसे विद्यार्थियों को 7.5 सीजीपीए की अनिवार्यता नहीं होगी. जो विद्यार्थी स्नातक चतुर्थ वर्ष (ऑनर्स विद रिसर्च) में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, उन्हें 7.5 सीजीपीए अर्जित करना अनिवार्य होगा. स्नातक तृतीय वर्ष में 120 क्रेडिट अर्जित करना होगा. राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के परिप्रेक्ष्य में जारी अध्यादेश अनुसार विद्यार्थी द्वारा स्नातक चतुर्थ वर्ष (ऑनर्स) में निर्धारित क्रेडिट अर्जित करने पर मेजर विषय में ऑनर्स की उपाधि प्राप्त कर सकेगा.

ये भी पढ़ें: Jabalpur Weather: जबलपुर में गर्मी का सितम, बढ़ते तापमान के बीच नगर निगम की अनोखी पहल से लोगों को मिली राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget