एक्सप्लोरर

राजगढ़ में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, 2 लोगों की मौत और 5 घायल

Rajgarh Road Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए. यह हादसा पचोर के पास ओवरब्रिज पर हुआ.

Rajgarh Road Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर पचोर के देहरी जोड़ के पास ओवरब्रिज पर एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से यह हादसा हुआ.

चालक को आ गई थी झपकी 

पचोर थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया ने बताया कि कार देहरी जोड़ ओवरब्रिज पर पहुंची ही थी कि चालक को झपकी आ गई और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मुकेश बारेला (28) और देवेंद्र बारेला (40) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया कि सभी घायलों का पचोर अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया और फिर उन्हें राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

बामनिया ने बताया कि कार में सवार सभी लोग गुना जिले के बमोरी के मैदा और माना गांव के निवासी थे और वे एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर बड़वानी के पानसेमल से लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और पचोर पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के हरदा में बवाल, करणी सेना के कार्यकर्ताओं को पुलिसे ने खदेड़ा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget