एक्सप्लोरर

तेज बारिश से खिलचीपुर में थम गई रफ्तार, नदी उफान पर, कॉलोनियों में जलभराव के साथ बिजली गुल

MP Weather: राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. गाडगंगा नदी उफान पर आ गई, पुल डूब गया और कई कॉलोनियों में पानी भर गया.

Rajgarh Heavy Rains: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर में मंगलवार की रात करीब 1 बजे से शुरू हुई बारिश से कई रास्ते पर जलभराव हो गया. देखते ही देखते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. लगातार हो रही बारिश ने हालात ऐसे बना दिए कि गाडगंगा नदी उफान पर आ गई और नदी पर बना छोटा पुल पूरी तरह से पानी में डूब गया.

केवल 6 घंटे में नगर की कई कॉलोनियों की सड़कें जलमग्न हो गईं. कई स्थानों पर 3 से 4 फीट तक पानी भर गया जिससे आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई. लोग घरों में कैद हो गए और जो बाहर थे उन्हें लौटने में घंटों परेशानी झेलनी पड़ी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जलभराव का वीडियो

सबसे पहले बुधवार सुबह महिला एवं बाल विकास कार्यालय, बालक और बालिका छात्रावास और बीएसएनएल ऑफिस जाने वाली सड़क पूरी तरह डूब चुकी थीं. जल भराव के कारण महिला एवं बाल विकास कार्यालय का परिसर तालाब जैसा नजर आया. स्थानीय लोगों ने पानी से भरे रास्तों और कॉलोनियों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया.

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ नगर परिषद हरकत में आई और सीएमओ अनिल जोशी खुद मौके पर जेसीबी लेकर पहुंचे. उन्होंने मौके पर खड़े रहकर जल निकासी के प्रयास शुरू करवाए और कुछ स्थानों से पानी निकलवाया गया.

इमली स्टैंड से शुभम गार्डन होते हुए पर बाबा कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क पर 3 फीट तक पानी भर गया था. इसी तरह, गायत्री कॉलोनी में PWD विभाग की सिटी पोर्शन रोड पर बनी नाली लोगों के लिए मुसीबत बन गई. 

स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां तीन-तीन मंजिला पुराने गाडर फर्शी वाले मकान बने हैं और यही स्थिति ज्यादा समय तक रही तो घरों की नींव बैठ सकती है और जानमाल का नुकसान हो सकता है.

रातभर बिजली गुल

बारिश के साथ ही बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई. रात 1:30 बजे से ही कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जो बुधवार सुबह जाकर बहाल हुई. इससे लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी और मोबाइल, इनवर्टर चार्ज तक नहीं हो सके.

लोगों ने कहा- बाढ़ जैसे हालात बन जाएंगे

नगरवासियों ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि बारिश इसी तरह 24 घंटे और जारी रही तो खिलचीपुर में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं. अभी तक जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है.

इसे भी पढ़ें: Watch: नंगा कर युवक को बेरहमी से पीटा, जमीन पर लिटाकर बरसाए लात-घूंसे, वीडियो बनाकर किया वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget