एक्सप्लोरर

राजा रघुवंशी के पिंड दान में शामिल हुए सोनम रघुवंशी के भाई, अब बोले, 'अगर मेरी बहन...'

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि हमारा भाई असमय दुनिया छोड़ गया. हम सभी उसकी आत्मा को शांति और मोक्ष की कामना के साथ पिंडदान करने के लिए उज्जैन आए.

Raja Raghuvanshi Murder Case Update: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी और चर्चित हत्या कांड के शिकार राजा रघुवंशी के परिजन शुक्रवार (13 जून) को उज्जैन पहुंचे और सिद्धवट तीर्थ स्थल पर विधिपूर्वक उनका पिंडदान किया. परिजनों ने श्रद्धा और शास्त्रों के अनुसार क्रियाकर्म करते हुए राजा रघुवंशी की आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना की. इस दौरान परिवार गमगीन माहौल में नजर आया.

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि शुक्रवार को राजा का दसवां संस्कार था. परंपरागत विधियों के अनुसार सिद्धवट पर पिंडदान करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा, "हमारा भाई असमय दुनिया छोड़ गया. हम सभी उसकी आत्मा को शांति और मोक्ष की कामना के साथ यहां पिंडदान करने आए हैं."

पिंडदान के बाद शिप्रा नदी में किया गया प्रवाहित

पूजन कराने वाले पंडित राजेश त्रिवेदी ने जानकारी दी कि राजा रघुवंशी की अकाल मृत्यु मानी जा रही है, इसलिए धार्मिक विधान के तहत पहले नारायण बलि और नर बलि पूजा की गई. उन्होंने बताया कि शास्त्रों में अकाल मृत्यु से मुक्ति के लिए विशेष पूजा का उल्लेख है. इसके बाद पिंडों का पूजन कर उन्हें शिप्रा नदी में प्रवाहित किया गया.

मेरी बहन दोषी हो तो फांसी की सजा मिले- गोविंद

पूजन में राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का भाई गोविंद भी शामिल हुआ. मीडिया से बातचीत करते हुए उसने कहा, "हम चाहते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो. अगर मेरी बहन सोनम जांच में दोषी पाई जाती है, तो उसे कानून के मुताबिक सख्त सजा मिले. यहां तक कि फांसी भी मिलनी चाहिए. हम न्याय के पक्ष में हैं, चाहे परिणाम कुछ भी हो."

2 जून को बरामद हुआ था राजा रघुवंशी का शव

राजा रघुवंशी का शव 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास एक घाटी में मिला था. शादी के बाद राजा अपनी  अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे थे. 11 मई 2025 को ही राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई थी. पुलिस के मुताबिक सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की. 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget