एक्सप्लोरर

राजा और सोनम रघुवंशी से शादी का वीडियो आया सामने, तस्वीरों में बिल्कुल खुश नहीं दिख रही

मेघालय में 17 दिनों से लापता दंपती के मामले में सोनम के यूपी में मिलने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. हाल ही में उनकी शादी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सोनम खुश नहीं दिख रही हैं.

Sonam Raghuvanshi Raja Raghuvanshi Wedding Video: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम रघुवंशी का हाथ होने की बात सामने आई है. मेघालय में 17 दिन से लापता इस दंपती के मामले में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है. जबसे सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर से पुलिस को मिली है, तबसे अब तक जो खुलासे हुए वो हैरान करने वाले हैं. इसी बीच अब सोनम और राजा रघुवंशी की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिल्कुल भी खुश नहीं दिख रही है. 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोनम और राजा के लापता होने पर लोग इस वीडियो को सहानुभूति के तौर पर शेयर कर रहे थे, लेकिन अब इसी वीडियो में लोग सोनम और राजा के हाव-भाव पर ध्यान दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो में राजा रघुवंशी तो खुश दिख रहा है, लेकिन सोनम के मुंह पर साफ दिख रहा है कि वह खुश नहीं है, बल्कि उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं है. 

बता दें, 11 मई को राजा और सोनम की शादी हुई थी. इसके बाद दोनों हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग गए. 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए और घरवालों को उनकी कोई खोज-खबर नहीं मिली. इसके बाद से राजा और सोनम के घरवाले लगातार एमपी और मेघालय सरकार से मांग करते रहे कि उनके बच्चों को ढूंढ कर वापस ले आएं. 2 जून को राजा की लाश मिलने के बाद से उसका परिवार पूरी तरह टूट गया.

राजा रघुवंशी के परिवार ने उस समय भी आरोप लगाया था कि हो न हो उनके बेटे की हत्या में बहू सोनम भी शामिल है. हालांकि, पुलिस इस एंगल से जांच नहीं कर रही थी, क्योंकि शिलांग के जिस इलाके से ये दोनों गायब हुए थे, वो बहुत सेफ एरिया नहीं था. किसी को क्या पता था कि सोनम ही राजा के मर्डर की आरोपी निकलेगी. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget