एक्सप्लोरर

राजा रघुवंशी के परिवार में जलाए गए सोनम के पोस्टर, रघुवंशी समाज ने कर दिया बड़ा ऐलान

Raja Raghuvanshi Murder: सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद इंदौर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. राजा रघुवंशी के घर के बाहर लगे पोस्टर फाड़े और जलाए गए, सोशल मीडिया पर भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

Raja Raghuvanshi Murder: इंदौर के बहुचर्चित कपल मिस्ट्री केस में आज (9 जून) सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद शहर में आक्रोश की लहर दौड़ गई है. राजा रघुवंशी की मौत के बाद से ही सवालों के घेरे में आई सोनम की UP के गाजीपुर से गिरफ्तारी के बाद लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है. 

लोगों की नाराजगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने राजा रघुवंशी के घर के बाहर लगे 'राजा-सोनम' के पोस्टरों को फाड़कर जला दिया. वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग सोनम को लेकर आक्रोश जता रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं.

राजा रघुवंशी के घर पहुंचे रघुवंशी समाज का प्रतिनिधिमंडल
इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब इंदौर-रघुवंशी समाज का प्रतिनिधिमंडल राजा रघुवंशी के घर पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मुलाकात कर उनकी भावनाएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि समाज इस गंभीर मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगा. प्रतिनिधिमंडल ने साफ किया कि वे दोनों परिवारों से बातचीत कर आगे की रणनीति तय करेंगे. 

दोनों परिवारों से बात कर के रखेंगे अपनी मांगें- उमा शंकर रघुवंशी
अखिल भारतीय रघुवंशी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उमा शंकर रघुवंशी ने कहा कि "अभी तक जो घटनाक्रम जो था उससे आज का घटनाक्रम बहुत अलग है, पहले तो हमें लग रहा था कि दोनों बच्चे वहां गए और एक की मौत हो गई, वहीं दूसरी बच्ची की हम खोज कर रहे थे. लेकिन आज के घटनाक्रम में हम कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि इसमें जबतक गहराई से जांच नहीं होगी तब तक इसमें हम कुछ भी नहीं कर सकते, ये जरूर है कि अभी तक हमारा जो संगठन है उसने दोनों परिवारों से मिल कर उनकी मांगे शासन के सामने रखी थी कि हमारी जो बेटी गुमशुदा है उसकी खोज होनी चाहिए और इस केस में सीबीआई जांच होनी चाहिए."

सीबीआई जांच होनी चाहिए- उमा शंकर रघुवंशी
उन्होंने आगे कहा, "आज जो घटना क्रम हुआ है उसके बाद अब संगठन दोबारा बैठ कर चर्चा करेगा और जो दोनों परिवार चाहेंगे वही हमारी मांग होगी. लेकिन मुझे ये लगता है इसमें जब तक सीबीआई जांच नहीं होगी क्योंकि इसमें एक राज्य था मेघालय, दूसरा राज्य था मध्य प्रदेश जहां दोनों का संबंध था, अब इसमें तीसरा राज्य यूपी जुड़ गया है. अब CBI की जांच से ही क्लियर हो पाएगा कि सच क्या है. तभी हम किसी को कह पाएंगे कि कौन दोषी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget