एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश विधानसभा में राहुल गांधी के बयान का जम कर हुआ विरोध, स्थगित करना पड़ा सत्र

Rahul Gandhi Speech: एमपी विधानसभा सत्र में राहुल गांधी के भाषण के विरोध में बीजेपी विधायकों ने हंगामा किया, जिससे सत्र 15 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा. विधायकों ने राहुल गांधी से माफी की मांग की.

MP Assembly Session: लोकसभा के सत्र में राहुल गांधी ने सोमवार एक जुलाई को भाषण दिया, जिससे बीजेपी नाराज दिख रही है. इस नाराजगी का असर मध्य प्रदेश के विधानसभा सत्र में भी देखने को मिला, जब सत्र के दूसरे दिन सदन में जोरदार हंगामा हुआ. बीजेपी के विधायकों ने राहुल गांधी के बयान के खिलाफ हल्ला बोल कर दिया. 

इतना ही नहीं, मध्य प्रदेश में 'राहुल गांधी हाय-हाय' के नारे लगे. सदन का माहौल जब नियंत्रण के बाहर हो गाय तो विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को सत्र 15 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा.

'राहुल गांधी मांगें माफी'- बीजेपी विधायक
हंगामे के दौरान सदन में राहुल गांधी के बयान का जिक्र हुआ और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को 'हिन्दू विरोधी' करार दिया गया. विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीता शरण शर्मा ने कहा, "राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू हिंसक होता है. इसके लिए उन्हें माफी मांगना चाहिए."

राहुल गांधी ने लोकसभा सदन में क्या कहा था?
गौरतलब है कि सोमवार एक जुलाई को लोकसभा सत्र में राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष के तौर पर पहला भाषण दिया. इस दौरान देश के कई मुद्दों पर राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी को घेरा. भाषण में राहुल गांधी ने हिन्दू समाज का जिक्र किया, जिस पर बीजेपी भड़क गई. 

राहुल गांधी ने कहा, "ये अहिंसा का देश है, ये डर का देश नहीं है. भगवान शिव कहते हैं- डरो मत, डराओ मत. वे अहिंसा की बात करते हैं. BJP के जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं वे हर समय हिंसा और नफरत की बात करते हैं. आप हिंदू हैं ही नहीं."

राहुल गांधी के इस बयान को बीजेपी अब भुनाने की कोशिश कर रही है. बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान को 'हिन्दू विरोधी' बताया और उनसे माफी की मांग की

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के भाषण पर बवाल के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, 'BJP-RSS का...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget