एक्सप्लोरर

'लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंटा', इंदौर में गिरफ्तार छात्र नेताओं के समर्थन में उतरे राहुल गांधी

MP News: एमपी पीएससी के आंदोलनकारी छात्र नेता राधे जाट और रंजीत किसानवंशी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके समर्थन में आवाज उठाई है.

Rahul Gandhi News: एमपी पीएससी के उम्मीदवारों द्वारा किए गए आंदोलन से जुड़े दो छात्र नेताओं की गिरफ्तारी के समर्थन में अब राहुल गांधी उतर गए हैं. राहुल गांधी ने कहा है कि पूरी कांग्रेस इन आंदोलनकारी विद्यार्थियों के साथ है. इसके अलावा कांग्रेस के तमाम नेताओं ने दोनों छात्र नेताओं को रिहा करने की मांग भी की है.

उल्लेखनीय है कि एमपी पीएससी के अभ्यर्थियों ने पिछले दिनों इंदौर में लगातार कई घंटे तक आंदोलन किया था. इस आंदोलन के बाद सरकार ने उनकी कई मांगों को मंजूर कर लिया, जिसके चलते उन्होंने आंदोलन समाप्त कर दिया. उनकी यह भी मांग थी कि वर्तमान में एमपी पीएससी के जरिए भरे जाने वाले 700 के आसपास खाली पदों की जल्द ही भर्ती निकली जाए. छात्र नेता राधे जाट और रंजीत किसानवंशी ने आंदोलन का नेतृत्व किया था. छात्र नेताओं का कहना है कि सरकार ने 700 पद की भर्ती निकल जाने की सहमति भी दी थी. बाद में जब केवल 158 पदों पर ही भर्ती निकाली गई.

इसके चलते एमपी पीएससी के अभ्यर्थी एक बार फिर भड़क गए. वे आंदोलन की रणनीति बना रहे थे. इसी बीच राधे जाट और रंजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अब उनके समर्थन में राहुल गांधी भी उतर गए हैं.

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि पूरी कांग्रेस आंदोलनकारी छात्रों के साथ खड़ी है. राहुल गांधी के पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी दोनों छात्र नेताओं की रिहाई की मांग कर चुके हैं.

राहुल गांधी बोले- बीजेपी एकलव्य जैसा अंगूठा कट रही है

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है "बीजेपी भारत के युवाओं का बिल्कुल एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है, उनका भविष्य मिटा रही है. सरकारी भर्ती में विफलता बड़ा अन्याय है. पहले तो भर्ती नहीं निकलती. भर्ती निकल जाए तो एग्जाम समय पर नहीं होते. एग्जाम हो तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं और जब युवा न्याय मांगते हैं तब उनकी आवाज़ को बेरहमी से कुचला जाता है. हाल ही में UP और बिहार की घटनाओं के बाद अब मध्यप्रदेश में MPPSC में हुई गड़बड़ी का विरोध कर रहे दो छात्रों को जेल में डाल दिया गया है. वो भी तब जब मुख्यमंत्री ने ख़ुद छात्रों से मुलाक़ात कर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था. BJP की सरकार ने छात्रों के भरोसे को तोड़ा है और लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंटा है. छात्रों के अधिकार की लड़ाई में हम उनके साथ हैं. बीजेपी को देश के युवाओं के हक़ की आवाज़ किसी क़ीमत पर दबाने नहीं देंगे."

इस मामले में किया गया दोनों को गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों की एन आई की एमपीपीएससी के आंदोलन को लेकर दोनों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया था. उस मामले में उनकी गिरफ्तारी ली गई है. इसके अलावा प्रतिबंधात्मक धारा 151 भी उन पर लगाई गई है. जेल के भीतर जाते समय हाथ हिलाते दोनों छात्र नेताओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

इसे भी पढ़ें: राजस्थान और गुजरात के रास्ते एमपी में सप्लाई? 15 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget