एक्सप्लोरर

MP News: धीरेंद्र कृष्ण शास्‍त्री और BJP विधायक प्रीतम लोधी के गिले-शिकवे दूर, क्यों बिगड़े थे रिश्ते?

Bageshwar Dham: लंबे विवाद के बाद पिछले दिनों बीजेपी में वापसी करते हुए उमा भारती के विधायक भतीजे प्रीतम लोधी अचानक से बागेश्वरधाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के फैन हो गए थे.

Pritam Lodhi Meet Dhirendra Krishna Shastri: कभी एक दूसरे के 'दुश्मन' बन चुके बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्‍वर धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री (Dhirendra Krishna Shastri) और बीजेपी (BJP) विधायक प्रीतम लोधी (Pritam Lodhi) अब के बीच की दूरियां मिट गई है. उनके मिलन की शानदार फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.  पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे और बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी गुरुवार को अचानक बागेश्वर धाम पहुंचे. यहां पर उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया. 

इस बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रीतम लोधी को गले से लगाकर पुराने सभी गिले-शिकवे दूर कर लिए. इस पूरे मामले में बागेश्वर धाम की ओर सोशल मीडिया अकॉउंट पर चार फोटो पोस्ट करके कहा गया है कि कहते हैं संत ह्रदय निर्मल और सरल होता है. हमारे सरकार मां गंगा की तरह हैं. कोई कुछ भी कहे वो किसी को कुछ नहीं कहते. उसकी गंदगी और अच्छाई सब समा लेते हैं.

बागेश्वर धाम ने क्या कहा
बागेश्वर धाम की ओर कहा गया कि मध्य प्रदेश के प्रीतम लोधी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रति ना जाने क्या क्या बोला, लेकिन हमारे हिंदू हृदय सम्राट धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कभी एक शब्द कुछ नहीं बोला. आज बाला जी ने ऐसी कृपा की वो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चरणो में शरणागत हो गए. प्रीतम लोधी ने बाला जी का आशीर्वाद लिया. साथ में पूज्य सरकार का भी आशीर्वाद लिया. पूज्य सरकार ने ह्रदय से लगाकर पुराने सारे गिले-शिकवे दूर कर निर्मल मन से उन्हें आशीर्वाद दिया.

लंबे विवाद के बाद बीजेपी में हुई वापसी
लंबे विवाद के बाद पिछले दिनों बीजेपी में वापसी करते हुए उमा भारती के विधायक भतीजे प्रीतम लोधी अचानक से बागेश्वरधाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के फैन हो गए थे. उन्होंने कहा था कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री रामकथा करते हैं और  मैं उनका सम्मान करता हूं. हालांकि, पिछले साल नवम्बर में प्रीतम लोधी और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री एक-दूसरे के खिलाफ आग उगल रहे थे. बीजेपी से निष्कासन के बाद प्रीतम लोधी ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री पापी हैं.  वहीं धीरेंद्र शास्त्री ने गुस्सा होते हुए कहा था "वह (प्रीतम लोधी) मुझे मिल गया तो मैं उसे मसल दूंगा."

क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार
राजनीतिक जानकार कहते हैं कि ओबीसी का बड़ा चेहरा बनने की फिराक में विधायक प्रीतम लोधी ने पिछले साल बीजेपी से बगावत कर दी थी. उन्होंने बागेश्वरधाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने भी ब्राम्हण और सनातन की अस्मिता को लेकर उनके खिलाफ जवाबी हमला किया था. इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि बीजेपी को प्रीतम लोधी को बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा. इसके बाद ओबीसी अस्मिता के नाम पर प्रीतम लोधी ने भी बीजेपी के खिलाफ ताल ठोकी. उन्होंने बुंदेलखंड के साथ ग्वालियर चंबल अंचल में कई रैलियां करके यह संकेत दिया कि अगले चुनाव में वो बीजेपी को नुकसान पहुंचा सकते हैं. 

हालांकि, उमा भारती के हस्तक्षेप के बाद बीजेपी और प्रीतम लोधी के बीच सुलह-सफाई का रास्ता निकला. बीजेपी को भी लगा कि प्रीतम लोधी की नाराजगी से उसे बुंदेलखंड और ग्वालियर चंबल अंचल में ओबीसी वोटों का नुकसान हो सकता है. इसी वजह से पिछले दिनों प्रीतम लोधी की एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी में वापसी हो गई.

बीजेपी से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि प्रीतम लोधी की पार्टी में वापसी के लिए यह शर्त भी रखी गई थी कि उन्हें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से अपने मतभेद सुलझाने होंगे. इसी के चलते पिछले दिनों प्रीतम लोधी की तरफ से पहल हुई है और उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए खुद को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का प्रशंसक बताया. प्रीतम लोधी ने यह भी कहा कि मैं बागेश्वर धाम सरकार जाकर पंडित धीरेंद्र प्रसाद जी से मुलाकात भी करूंगा. उन्होंने कहा कि कुछ गलतफहमी के कारण उनके बीच  कटु संवाद हो गया था. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि प्रीतम लोधी की इस पहल के बाद अब बीजेपी एक साथ ओबीसी और सवर्ण दोनों वोटों को साध सकेगी. इसका उसे बुंदेलखंड के साथ ग्वालियर चंबल अंचल में भी लाभ मिलेगा.

प्रीतम लोधी ने क्या दिया था बयान
दरसअल,17 अगस्त को बदरवास के खरैह गांव में एक कार्यक्रम के दौरान प्रीतम लोधी ने कहा था "पंडित 7-8 घंटे आपको पागल बनाएगा. हम पागल बनते भी हैं. वह कहेगा जितना दान दोगे, ऊपर वाला आपको भी देगा. घर की महिलाएं घी, शक्कर, दालें पंडितों को दे आएंगी और अपने बच्चे को नहीं खिलाएंगी'. प्रीतम लोधी ने ये भी कहा कि 'पंडित घर की सुंदर महिलाओं पर भी बुरी नजर रखते हैं."

इसके बाद प्रीतम लोधी के बयान पर हंगामा हो गया. ब्राह्मण समाज में प्रीतम लोधी के बयान के खिलाफ भारी गुस्सा देखा गया. ग्वालियर ब्राह्मण समाज और सर्व समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रीतम लोधी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की थी. ब्राह्मण समाज ने कार्रवाई ना करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी. हंगामा बढ़ते देख बीजेपी ने प्रीतम लोधी को वीडी शर्मा ने तलब किया और बयान पर स्पष्टीकरण मांगा. बाद में प्रीतम लोधी ने अपने बयान पर माफी भी मांगी लेकिन बीजेपी ने प्रीतम लोधी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया. 

क्या बोले थे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा  "एक तथाकथित नेता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ब्राह्मण रोज आठ-आठ घंटे कथावाचन करते हैं और सार क्या निकलता है. अगर कथा, ब्राह्मण और व्यास नहीं होते तो कोई अपने पिता को नहीं पहचान पाता. पूरा संसार भगवान राम और कृष्ण के बारे में नहीं जान पाता. इस संसार को ब्राह्मणों और कथावाचकों की जरूरत है. ऐसे लोग पाखंड फैला रहे हैं."

Madhya Pradesh: पुलिसकर्मियों को एक ही आरोप में दी गई दो तरह की सजा, HC ने जताई हैरानी, मामले में IG से मांगा हलफनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget