एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक धरोहरों और साइट पर हो सकेगा प्री-वेडिंग शूट, जानें पूरी प्रक्रिया

MP News: मध्य प्रदेश का पुरातत्व विभाग ने स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों पर प्री-वेडिंग शूट और अन्य आयोजनों के लिए ऑनलाइन परमिट पोर्टल शुरू किया है. पहले जटिल कागजी प्रक्रिया होती थी.

Historical Heritage Sites: मध्य प्रदेश में राज्य सरकार पुरातत्व के अंतर्गत आने वाले स्मारकों संग्रहालय, ऐतिहासिक धरोहरों और परिसरों में प्री वेडिंग शूट के लिए बड़ी पूछताछ और ऑफर आते थे. ऐसे स्थलों में शूट की परमीशन तो मिल भी जाती थी, लेकिन वह थकाऊ और सिस्टम की कागजी प्रक्रियाओं में उलझे रहने वाली थी, जिससे लोग या तो बिना परमीशन ऐसे स्थानों पर शूट करने का जोखिम उठाते या फिर इरादा ही छोड़ देते.

इसी तरह इन साइटों पर कहीं कहीं हॉल या परिसर के कुछ हिस्सों को आयोजनों के लिए किराए पर लेने वालों को भी वही, आवेदन, क्षति न पहुंचाने की गारंटी आदि की कागजी प्रक्रिया अपनानी पड़ती थी. अब इन्हीं जटिलताओं को हटा कर मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग ने इच्छुक लोगों को यह सुविधा लेने अब परमीशन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दी है . संचालनालय ने इसे  अनुमति पोर्टल  नाम दिया है जिसे बुधवार 12 दिसंबर से शुरू कर दिया है. 

अनुमति के लिए आवेदन मैं हुई है बढ़ोत्तरी
बीते कुछ समय में राज्य पुरातत्व विभाग के पास राज्यभर के विभित्र विरासत स्थलों पर  प्री -वेडिंग शूट, फोटोग्राफी , वीडियोग्राफी, ड्रोन शूट, ऑडिटोरियम, ग्राउंड बुकिंग  और फोटोग्राफी के लिए इन दिनों प्रदेश के ऐतिहासिक विरासत स्थलों को बहुत पसंद किया जा रहा है, जिसके चलते बुकिंग के लिए पूछताछ और अनुमति के लिए आवेदन मैं बढ़ोत्तरी हुई है.

ऑनलाइन पोर्टल किया गया है तैयार
वर्तमान में संचालनालय द्वारा मैन्युअल रूप से अनुमति प्रदान की जाती है, आवेदन पहले प्रदेश के जिलों के स्थानीय ऑफिस और फिर भोपाल में अनुमति के लिए जाते थे .इसे देखते हुए संचालनालय पुरातत्व द्वारा अनुमतियों को मंजूरी देने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है. जिसके माध्यम से आम नागरिक घर बैठे अनुमति प्राप्त कर सकते है, अब लोगों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाना होंगे.

यहां से कर सकते है आवेदन
इसके के साथ ही संचालनालय पुरातत्व द्वारा ई-गवर्नेंस सेवाओं में व्हाट्सएप्प चैटबॉट जिसके माध्यम से आम नागरिक घर बैठे संग्रहालय और स्मारकों को भ्रमण करने के लिए टिकट बुक कर सकते है. ऑनलाइन अनुमति प्राप्त करने हेतु विभागीय वेबसाइट https://archaeology.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है.

ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आने में मिलेगी मदद
इसके साथ ही ऑनलाइन टिकट बुक करने हेतु व्हाट्सएप्प चैटबॉट नंबर +91-9522840076 से कर सकते है. मध्य प्रदेश में फिलहाल करीब 500 संरक्षित स्मारक, जिनमें छोटे-बड़े मंदिर, गुफाएं, किले, छत्रियां और महल आदि शामिल हैं, मौजूद हैं. वहीं राज्य, जिले और स्थानीय स्तर को मिलाकर करीब 45 संग्रहालय मौजूद हैं, जहां इस तरह की मांग लगातार बनी रहती है.पुरातत्व विभाग को इस प्रक्रिया को आसान और ऑनलाइन बनाने से सुविधापूर्ण बनाने के साथ, इन स्थानों पर ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आने में मदद मिलेगी.
 
अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget