एक्सप्लोरर

इंदौर में महिला इंस्पेक्टर को खुद चलाना पड़ा बुलडोजर, तोड़ा बाइक का साइलेंसर, जानें ऐसा क्या हुआ?

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में यातायात पुलिस ने मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई की है. इंदौर पुलिस ने 1000 से ज्यादा साइलेंसर पर बुलडोजर चलाए हैं.

Indore Traffic Police: मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में बड़ी संख्या में युवा मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसरों का उपयोग करते हैं, जो मोटर व्हीकल एक्ट (MVA) का उल्लंघन करना है. यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी ने बताया कि पुलिस ने बीते महीने (नवंबर में) मॉडिफाइड साइलेंसर चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान शुरू किया था.

इस अभियान के तहत 1500 से ज्यादा लोगों के चालान काटे गए हैं. इसके अलावा, एक हजार साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं. इन साइलेंसरों पर बुलडोजर चला दिया गया है. पुलिस विभाग की ही निरीक्षक रेखा सिंह ने खुद बुलडोजर पर बैठकर साइलेंसर को नष्ट किया. पुलिस विभाग का मानना है कि ऐसा करने से लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित होगा.

मॉडिफाइड साइलेंसर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई धार्मिक नगरी उज्जैन से शुरू हुई थी. इसके बाद भोपाल और अन्य शहरों में भी लगातार अभियान चल रहा है. इंदौर पुलिस ने पिछले महीने 350 साइलेंसर पर बुलडोजर चलाया था. पुलिस ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि वे महिला, बुजुर्ग और बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें.

इंदौर पुलिस ने दुकानदारों को दी चेतावनी
इंदौर के पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी ने यह भी कहा है कि अब उन दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जो गैर कानूनी रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर का विक्रय कर रहे हैं. इसलिए उन्होंने दुकानदारों को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन में सहयोगी न बनें. इसके लिए मॉडिफाइड साइलेंसर की खरीद फरोख्त से बचें.

आजकल के ज्यादातर युवा अपनी मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाते हैं. इन भारी साइलेंसर से निकलने वाली आवाज कानों के लिए काफी नुकसानदेह होती है. इसके साथ ही इससे बड़े और बुजुर्गों को भी दिक्कत होती है. ऐसे में इंदौर यातायात विभाग की पुलिस ने इस मामले को ध्यान में रखते हुए इस तरह का कदम उठाया है.

यह भी पढ़ें: Pushpa-2 का फाइट सीन देख चबा डाला युवक का कान, मूवी थिएटर की कैंटीन में पेमेंट को लेकर हुआ बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में बड़ा हादसा, होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत
उज्जैन में बड़ा हादसा, होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत
इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने की आत्महत्या, 70 से ज्यादा मरीज फरार
इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने की आत्महत्या, 70 से ज्यादा मरीज फरार
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
Azam Khan Arrest Live: गजियाबाद कोर्ट पहुंचे आजम खान, थोड़ी देर में होगी सुनवाई; ED ने किया था गिरफ्तार
गजियाबाद कोर्ट पहुंचे आजम खान, थोड़ी देर में होगी सुनवाई; ED ने किया था गिरफ्तार
रामलीला मैदान की INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होगी CJP? ममता से मिल दीपके ने दिया जवाब
रामलीला मैदान की INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होगी CJP? ममता से मिल दीपके ने दिया जवाब
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
'हिंदुस्तान को भी पाकिस्तान बना दिया', इमरान मसूद का PM मोदी पर बड़ा हमला
'हिंदुस्तान को भी पाकिस्तान बना दिया', इमरान मसूद का PM मोदी पर बड़ा हमला
इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?
इंडिया गठबंधन का रामलीला मैदान में मार्च, BJP दिल्ली में कहां कर रही प्रदर्शन?
Water Chestnut Farming: अपना तालाब नहीं है तो भी करें सिंघाड़े की खेती, जानें कैसे होगी कमाई
अपना तालाब नहीं है तो भी करें सिंघाड़े की खेती, जानें कैसे होगी कमाई
Embed widget