एक्सप्लोरर

'हम भी भारत सरकार से आए हैं, हमें सिखाने की कोशिश मत करो', किस पर भड़के मंत्री प्रह्लाद पटेल?

Indore News: श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल ने अधिकारियों को निगम के स्वामित्व वाली खाली जमीन पर अस्पताल और डिस्पेंसरी बनाने के प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए.

MP News: पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मध्य प्रदेश की 90वीं क्षेत्रीय परिषद की बैठक ली जहां बैठक में अधूरे दस्तावेज पेश करने पर अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई. अधूरे दस्तावेज देखकर पटेल ने सख्त लहजे में कहा कि हम भी भारत सरकार से आए हैं, हमें सिखाने की कोशिश मत करो.

बैठक के दौरान मंत्री पटेल के सामने एजेंडा आइटम से संबंधित दस्तावेज अफसरों ने पेश किए, जो सीक्वेंस में नहीं थे. प्रह्लाद पटेल ने अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा कि मुझे ऐसे दस्तावेज दोबारा मत देना. जब एक कर्मचारी ने मंत्री को एजेंडा समझाने की कोशिश की तो दूसरे अधिकारी को वह एजेंडा नहीं मिला, जिस पर प्रह्लाद पटेल ने गुस्से में कहा कि हम इसे कहां ढूंढेंगे? हम भारत सरकार से भी आए हैं.

 बैठक में श्रम विभाग के प्रमुख सचिव एवं क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष सचिन सिन्हा, श्रम आयुक्त एस धनराजू, क्षेत्रीय निदेशक एवं क्षेत्रीय परिषद के सदस्य सचिव एम रूमानी, सहायक निदेशक नटवर शारदा और राज्य चिकित्सा अधिकारी मनीष मालवीय उपस्थित थे.

 प्रह्लाद पटेल ने अधिकारियों को निगम के स्वामित्व वाली खाली जमीन पर अस्पताल और डिस्पेंसरी बनाने के प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजने के निर्देश भी दिए. उन्होंने इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के मद्देनजर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए रतलाम में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण का प्रस्ताव भी मांगा.

पीथमपुर में लंबे समय से अधूरे पड़े अस्पताल के निर्माण और संचालन को पूरा करने के लिए एक महीने का वक़्त दिया ताकि उपचार सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जा सकें. वही सतना, मंडीदीप और जबलपुर में अस्पताल निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए मौजूदा अस्पतालों और डिस्पेंसरियों को अपग्रेड करने को कहा. ताकि मरीजों को अन्यत्र रेफर न करना पड़े.

ये भी पढ़ें-राजस्थान के राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी की 'विधायकी' खतरे में? हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget