एक्सप्लोरर

महाकाल मंदिर आग हादसे को लेकर पीएम मोदी ने किया सीएम मोहन यादव को फोन, ली हादसे की जानकारी

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से उज्जैन हादसे की जानकारी ली है. सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी को आगजनी की घटना के बारे में बताया.

Ujjain Mahakal Temple Fire Incident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन हादसे की जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से ली. उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से फोन पर बातचीत की. बातचीत में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को आगजनी की घटना से रूबरू कराया. उन्होंने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान आग लग गयी थी. आग में झुलसे लोगों का इलाज इंदौर और उज्जैन के अस्पतालों में चल रहा है. उन्होंने दोनों शहरों में जाकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की है.

पीएम मोदी ने की सीएम मोहन यादव से बातचीत

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि घायल लोगों के बेहतर उपचार पर ध्यान दिया जा रहा है. आगजनी की घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान महाकाल से सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. बता दें कि होली पर सोमवार की सुबह महाकाल मंदिर के गर्भगृह में हादसा हो गया.

भगवान महाकाल से घायलों के लिए की कामना

भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में लगी आग से 14 लोग झुलस गये. घटना के बाद लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. 8 लोगों का इलाज इंदौर के अरबिंदो हॉस्पिटल में चल रहा है. हादसे की खबर पाकर मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर के लिए रवाना हो गये. उन्होंने अस्पताल में इलाजरत लोगों का हालचाल जाना. डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिये.

इंदौर के अस्पताल में प्रभावित लोगों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन रवाना हो गये. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं. उज्जैन के बीजेपी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है. बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना में पुजारी परिवार के तीन सदस्य भी झुलसे हैं. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं.

Ujjain Mahakal: महाकाल मंदिर में आगजनी की घटना पर राजनीति शुरू, कांग्रेस बोली- परिसर में सुरक्षा की खुली पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget