एक्सप्लोरर

'धर्म के आधार पर आरक्षण देने की घोर साजिश कर रही कांग्रेस', सागर में पीएम मोदी का हमला

PM Modi In MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस यदि सत्ता में आई तो एक्सरे का हथकंडा अपनाकर घर में रखी संपत्ति भी लूट लेगी. पीएम मोदी ने बुधवार को एमपी के सागर में रैली की.

PM Modi Speech: मध्य प्रदेश के सागर के बड़तूमा में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर और संग्राहलय के प्रागंण में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो एक्स-रे हथकंडा अपनाकर आपके घर और लॉकर में रखी संपत्ति लूट लेगी. कांग्रेस का हिडन एंजेडा भी यही है कि लोगों को विरासत में मिली संपत्ति को टैक्स लगाकर लूट ले. 

सागर संसदीय क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार डा. लता वानखेडे़ के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत, संसद  राजबहादुर सिंह, पूर्व मंत्री  गोपाल भार्गव,  पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक प्रदीप लारिया एवं  शैलेन्द्र जैन, विदिशा के सिरोज के विधायक  उमाकांत शर्मा, कुरवाई विधायक  हरिसिंह सप्रे, शमसाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा, पूर्व मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

'ओबीसी की आंखों में धूल झोंकती कांग्रेस'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी समाज के आंखों में धूल झोंकने का काम किया है. ओबीसी के हक का हिस्सा कांग्रेस ने छीन लिया. ओबीसी वर्ग की सबसे बडी दुश्मन है कांग्रेस. कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या भी की है. उसने संविधान की भावना को ठेस पहुंचाई है. अब धर्म के आधार पर आरक्षण देने का खेल, खेल रही है. कांग्रेस . इस खेल को बंद करने के लिए मोदी को 400 पार चाहिए.  

उन्होंने कहा कि किसी को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा. धर्म के आधार पर आरक्षण देने की कांग्रेस की ऐसी सच्चाई सामने आने से हर देशवासी सन्न है. हमारा संविधान साफ-साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा. बाबा साहब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण देने के खिलाफ थे. लेकिन कांग्रेस ने साल दर साल भांति -भांति के तरीके अपनाकर देशवासियों की आंखों में धूल झोंका है. कांग्रेस का प्रयास है कि सत्ता में आने पर एससी, एसटी, ओबीसी का 15 प्रतिशत कोटा काट दिया जाए.कांग्रेस जो फार्मूला देश में लागू करना चाहती है, उसे हमे रोकना होगा. कांग्रेस के खतरनाक मनसूबों को पूरा नहीं होने देगें. प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे ओबीसी के आरक्षण की रक्षा करना है, मैं ओबीसी को संरक्षण दूंगा. 

'सब कुछ लूट लेगी कांग्रेस'
पीएम ने कहा कि कांग्रेस के एक्स-रे वाले हथकंडे से यदि आपके घर या लॉकर में कुछ रखा है, तो उसे छीन लिया जाएगा. मंगलसूत्र रखा है तो उसे भी छीन लेगें. यदि दो घर है तो एक घर कांग्रेस ले लेगी. दो गाडी तो एक कांग्रेस ले लेगी. आपसे सब कुछ छीन कर वो अपने वोट बैंक को देना चाहती है. कांग्रेस पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाली संपत्ति लूटना चाहती है. कांग्रेस की मंशा है कि जिदंगी के साथ भी लूट और जिदंगी के बाद भी लूट. कांग्रेस को भारतीय संविधान से नफरत है. वह समाज को आपस में लड़वाने के लिए तरह तरह के पैतरे अपना रही है. हमारी आस्था पर हमला कर रही है. भगवान श्री राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस ने श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा दिया तो हमें भी कांग्रेस को चुनाव में ठुकरा देना चाहिए. कांग्रेस को सिर्फ राम मंदिर से नफरत नहीं है बल्कि मंदिर जाने वालों से भी नफरत है. बड़तूमा में संत रविदास मंदिर की जगह कांग्रेस ने कुछ और बनाने को कहा था. 

'मजबूत सरकार ही कर सकती है विकास'

मोदी ने कहा कि देश और विकास के लिए मजबूत सरकार क्यों जरूरी है, यह सागर के लोग जानते है. विकास तभी होता है जब सही नीतियां हो, सही विजन हो. देश में विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई. पहले मध्यप्रदेश की पहचान बीमारू राज्य की थी, आज मध्यप्रदेश विकास की नई उंचाईयों को छू रहा है. केन-बेतवा लिंक परियोजना का ऐतिहासिक काम शुरू हो गया है. सागर में सरकार ने मेडिकल कालेज बनवाया 50 हजार करोड़ की लागत से बीना में पेट्रो केमिकल कॉम्पलेक्स बनेगा. स्वास्थ्य, शिक्षा और पानी की सभी जरूरतें एक साथ पूरी हो रही है.  यहां उद्योगों के लिए नये रास्ते खुलेंगे. डा. मोहन यादव और उनकी टीम लगातार इस दिशा में दिन रात काम कर रही है. 

पीएम ने देश की सेवा में लगाया जीवन: सीएम मोहन यादव
सभा में डा. मोहन यादव ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  अपना पूरा जीवन देश के लिए, देश को बचाने एवं विकसित करने का कार्य कर रहे हैं.  मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जंयती के अवसर पर अयोध्या में राम मुस्कुरा रहे थे. यह सब मोदी के कारण ही हुआ है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हनुमान जी के बगैर राम अधूरे है और हनुमान ने पूरा जीवन राम भक्ति में लगा दिया, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में या है. उन्होंने कहा कि मोदी ने कांग्रेस के छिपे गंदे एंजेडे को सार्वजनिक कर देश के करोड़ो मतदाताओं का ध्यान आकर्षित कराया. 

विनोद आर्य,एबीपी न्यूज,सागर

MP Board Result 2024: पिता करते हैं मिस्त्री का काम, बेटे ने बिना कोचिंग के 12वीं की परीक्षा में 96.4 फीसद नंबर लाकर किया कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget