एक्सप्लोरर

Watch: पीएम मोदी ने शिवराज सिंह चौहान पर कुछ ऐसा कहा, कुर्सी से खड़े हो गए पूर्व सीएम

Lok Sabha Elections: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान मेरे साथी हैं, हमने मुख्यमंत्री रहते हुए साथ में काम किया. उन्होंने लोगों से भारी मतों से उन्हें जीत दिलाने का आग्रह किया.

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार प्रसार अभियान तेजी से जारी है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा से प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार किया. बुधवार (24 अप्रैल) को उन्होंने एक जनसभा के दौरान विदिशा से बीजेपी के उम्मीदवार और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ही बैतूल सीट से उम्मीदवार दुर्गादास उइके के लिए वोट की अपील की. पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से कुछ ऐसा कहा कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान कुर्सी से खड़े हो गए. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''भाई शिवराज जी मेरे साथी हैं, हमने मुख्यमंत्री रहते हुए साथ में काम किया. जब वह संसद में थे, तब मैं महामंत्री था. वह विदिशा से उम्मीदवार हैं, उन्हें भारी मतों से जिताना है''.

पीएम ने की शिवराज चौहान के लिए वोट की अपील

जनसभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''बैतूल से उम्मीदवार हैं हमारे दुर्गादास उइके जी. ये दोनों मेरे साथी हैं. संगठन में मैं और शिवराज सिंह चौहान जी साथ काम करते थे. ये मुख्यमंत्री थे और मैं भी उस वक्त मुख्यमंत्री था. हम साथ काम करते थे. वो जब संसद में गए थे, तब मैं महामंत्री के नाते साथ में काम किया. अब फिर मैं उनको ले जाना चाहता हूं''.

दुर्गादास उइके के लिए भी मांगे वोट

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''दुर्गादास उइके जी संसद में मेरे बहुत ही अच्छे साथी रहे. मेरे हर छोटे मोटे कामों की चिंता ये करते थे. इन दोनों को भारी मतों से जिताना है. बड़ी संख्या में जब आप उन्हें वोट देकर जीत दिलाते हैं तो ये नरेंद्र मोदी को शक्ति देता है''.

बता दें कि मध्य प्रदेश के बैतूल लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. बीजेपी ने दुर्गादास उइके को उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने रामू टेकाम को मैदान में उतारा है.

विदिशा में कब है चुनाव?

मध्यप्रदेश में तीसरे चरण में 7 मई को विदिशा लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे. इसके साथ ही मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, भोपाल और राजगढ़, बैतूल लोकसभा सीट पर इसी चरण में मतदान होगा. बैतुल सीट पर दूसरे चरण में चुनाव होना था लेकिन बीएसपी प्रत्याशी के निधन के बाद अब यहां तीसरे चरण में वोटिंग होगी. इससे पहले राज्य में पहले चरण में 19 अप्रैल को 6 सीटों पर वोट डाले गए. इसके बाद दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 6 सीटों पर मतदान होगा.

ये भी पढ़ें: 'मध्य प्रदेश में विकास तभी आया जब BJP आई', सागर की चुनावी सभा में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget