एक्सप्लोरर
MP Elections 2023: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कमलनाथ ने किया सतर्क, बोले-, 'चुनाव में सिर्फ बीजेपी से नहीं है चुनौती बल्कि...'
MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवा दल की ओऱ से भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. भोपाल में इसी सिलसिले में एक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया.

(कांग्रेस के सेवा दल कार्यक्रम में शामिल हुए कमलनाथ)
Source : नितिन ठाकुर
MP News: राजधानी भोपाल (Bhapal) के मानस भवन में कांग्रेस सेवा दल (Congress Seva Dal) का सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस (Congress) का मुकाबला सिर्फ बीजेपी से नहीं, बल्कि उसके संगठन से भी है. कमलनाथ ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सारे गलत तरीके अपनाएगी. बीजेपी के पास पुलिस, प्रशासन और पैसा भी है, लेकिन हमारे सेवा वाले दबने और बिकने वाले नहीं है. सेवा दल जहां मजबूत है, वहां कांग्रेस मजबूत है. आप कांग्रेस की आंखें और कान हैं.
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि वर्तमान में सबसे बड़ी चुनौती है कि हम अपने संविधान और संस्कृति को सुरक्षित रखें. सेवादल के सदस्यों को संविधान और संस्कृति का रक्षक भी बनना है, ये सभी का पहला कर्तव्य है. पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि यदि संविधान गलत हाथों में चला जाए तो परिणाम क्या होंगे, आज आज चिंता का विषय है.
हर घर में अलग-अलग वोटर
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि पहले होता था कि गांव गांव और घर के घर एक ही पार्टी को वोट दिया करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है हर गांव और हर घर में अलग-अलग दलों के वोट है. आज राजनीति स्थानीय हो गई है, इसलिए आपको स्थानीय रणनीति बनाती है.
सेवादल में और लोगों को जोड़े
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सेवा दल कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा सेवा दल में लोगों को जोड़ें. महिलाओं को जोड़ना भी बहुत आवश्यक है. कमलनाथ ने कहा कि अगले चार महीने परीक्षा के हैं. सबकुछ भूलकर अगले तीन-चार महीने में ये ठान लीजिए कि क्या हमारा कार्य और रणनीति रहेगी. यदि कहीं कांग्रेस को नुकसान हो रहा है तो आप खबर कीजिए, क्योंकि आप कांग्रेस की आंख और कान हैं.
ये भी पढ़ें-
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश






















