एक्सप्लोरर

Panna News: पन्ना में छह मजदूरों की किस्मत का खुला ताला, खुदाई के दौरान मिला 30 लाख का बेशकीमती हीरा

पन्ना जिले में एक मजदूर और पांच साथियों खदान में खुदाई के दौरान 6.26 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला. विशेषज्ञों के मुताबिक, नीलामी में बेशकीमती हीरे की कीमत करीब 30 लाख रुपए हो सकती है.

Labourers Found Diamond in Mining: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक मजदूर और पांच साथियों की किस्मत का ताला खुल गया. अधिकारी ने आज बताया कि खदान में खुदाई के दौरान छह मजदूरों को 6.26 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला. विशेषज्ञों के मुताबिक, नीलामी में बेशकीमती हीरे की कीमत करीब 30 लाख रुपए हो सकती है. मजदूर सुनील कुमार को उम्मीद है कि आर्थिक तंगी कम होगी. हीरा अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि कुमार और पांच साथियों को बुधवार को एक पट्टे की खदान में 6.26 कैरेट का हीरा मिला.

बेशकीमती हीरा मिलने से मजदूर को भविष्य की चिंता हुई कम

नियमानुसार उन्होंने हीरा खनन कार्यालय में जमा करा दिया है. खनन कार्यालय नियमित तौर पर बेशकीमती हीरों की नीलामी करता है. अधिकारी ने बताया कि नीलामी में मिलने वाली राशि की 12 फीसदी रॉयल्टी काटने के बाद, शेष राशि मजदूरों को दी जाएगी. कीमती हीरा मिलने के बाद खुश सुनील ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि परिवार की खराब आर्थिक हालत की वजह से बच्चों के भविष्य की चिंता थी.

Jabalpur News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी आयुष्यमान योजना, जबलपुर के इन अस्पतालों की हो रही है जांच

हीरा खोजने के लिए साथियों साथ लीज पर ली गई थी जमीन

उन्होंने कहा,  "हीरे की नीलामी से प्राप्त राशि हमारी वित्तीय स्थिति को सुधारने में मदद करेगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘करीब 20 दिन पहले मैंने अपने साथियों के साथ एक हीरा खोजने के लिए जरुआ पार इलाके में 10 वर्ग मीटर जमीन लीज़ पर ली थी. किस्मत ने हमारा साथ दिया और खुदाई में हमें एक कीमती हीरा मिल गया.’’ बुंदेलखंड क्षेत्र के पन्ना जिले में 12 लाख कैरेट के हीरे का भंडार होने का अनुमान है. पन्ना की खदानों में खनन कार्य में लगे कई गरीब मजदूरों को पहले भी कीमती हीरे मिले हैं.

MP News: मध्य प्रदेश में गहराता जा रहा है तेल का संकट, तेल कंपनियों के साथ राज्य सरकार की बैठक आज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget