एक्सप्लोरर

Panna: पहली बार खदान में रखा कदम, मजदूर की पलटी किस्मत, मिला 40 लाख का हीरा

Panna Diamond News: पन्ना की खदान में पहली बार खुदाई करने वाले मजदूर माधव आदिवासी को 11.95 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला. अनुमानित कीमत 40 लाख से ज्यादा, हीरा नीलामी में जाएगा.

Panna Diamond Found: किस्मत कब बदल जाए, कोई नहीं जानता. पन्ना की हीरा खदानों ने एक बार फिर यह सच कर दिखाया है. यहां कृष्णा कल्याणपुर पट्टी की एक उथली खदान में काम करने वाले आदिवासी मजदूर माधव को उसकी पहली ही खुदाई में 11 कैरेट 95 सेंट का बेशकीमती हीरा मिला है. यह हीरा इतना साफ और उच्च गुणवत्ता वाला है कि इसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से भी अधिक आंकी जा रही है.

मजदूरी से सीधे लखपति बनने की राह

माधव आदिवासी ने आज ही अपनी किस्मत आजमाते हुए खदान लगाई थी. पहले ही दिन जब उसने खुदाई शुरू की, तो उसकी किस्मत ने करवट ले ली. कुछ ही घंटों की मेहनत ने उसके हाथों में वह संपत्ति सौंप दी, जिसकी लोग सालों तक आस लगाकर बैठते हैं. जिससे माधव को सीधे लखपति बना दिया.

नियम के तहत हीरा कार्यालय में किया जमा

माधव ने ईमानदारी और नियमों के मुताबिक हीरा पन्ना स्थित हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया है. हीरा अधिकारी रवि पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि यह हीरा अब आगामी नीलामी में रखा जाएगा. नीलामी में मिलने वाली राशि में से 12.5 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर बाकी रकम मजदूर को दी जाएगी.

नीलामी में बढ़ सकती है कीमत

यह हीरा बेहद साफ, उज्ज्वल और दुर्लभ गुणवत्ता का है. ऐसे हीरे की मांग बाजार में काफी अधिक होती है. इसलिए संभावना है कि नीलामी में इसकी कीमत 40 लाख रुपये से भी ज्यादा जा सकती है.

पन्ना की हीरा खदानों से पहले भी कई मजदूरों की किस्मत बदल चुकी है. यह धरती कई बार साबित कर चुकी है कि मेहनत और हौसले से किस्मत बदली जा सकती है. माधव की यह सफलता बताती है कि मेहनत करने वालों की किस्मत भी एक दिन जरूर चमकती है.  पन्ना की खदानें सिर्फ हीरे नहीं देतीं, ये उम्मीद, आत्मबल और बदलाव की असली चमक दिखाती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget