एक्सप्लोरर

वक्फ कानून बनने के बाद MP में पहली कार्रवाई, अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, क्या है कारण?

Panna Madrasa Demolished: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष अब्दुल हमीद ने कहा कि अब्दुल रऊफ कादरी बाहरी व्यक्ति है, उसने सरकारी जमीन पर कब्जा करके अवैध मदरसा बनाया.

Madrasa Demolished In Panna: देश में वक्फ कानून बनने के बाद मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अवैध मदरसे पर पहली कार्रवाई हुई है. शासकीय भूमि पर वक्फ की जमीन बता कर अवैध मदरसा संचालित किया जा रहा था, जिसकी शिकायत जिले के वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने ही जिला प्रशासन और सांसद वीडी शर्मा से की थी. 

इस मामले में कार्रवाई के आदेश देते हुए प्रशासन ने इसे तत्काल तोड़ने के आदेश जारी किए. शनिवार देर रात मदरसा गिराया गया, प्रशासन के एक्शन से पहले ही मदरसा का संचालन कर रहे लोगों ने इसे तोड़ना शुरू कर दिया था.

मदरसे को लेकर हुई कई शिकायतें

शासकीय जमीन पर हुए इस अवैध मदरसे निर्माण पर कई बार आपत्ति और शिकायत की गई थी पर कार्रवाई नहीं हुई थी. सरकारी जमीन पर वफ्फ की जमीन बात कर अवैध रूप से बने मदरसे पर इस कार्रवाई को वक्फ बोर्ड कानून बनने के बाद देश के पहले एक्शन के रूप में देखा जा रहा है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से शिकायत की गई थी कि शासकीय भूमि पर अवैध मदरसा बनाकर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही है, जिसके बाद सांसद ने जिला प्रशासन से तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए थे.

शिकायतकर्ताओं ने क्या कहा?
 
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पन्ना शहर की बीड़ी कॉलोनी की बेस कीमती शासकीय भूमि पर लंबे समय से ये अवैध मदरसा चल रहा था, और इसमें गलत गतिविधियां संचालित की जा रहीं थी. यह भी आरोप है कि मदरसे के नाम पर पैसों की वसूली की जा रही थी.

वक्फ बोर्ड के पन्ना जिला अध्यक्ष अब्दुल हमीद का कहना है कि ''अब्दुल रऊफ कादरी बाहरी व्यक्ति है, जो सरकारी जमीन पर कब्जा करके अवैध मदरसा बनाकर संदिग्ध गतिविधियां संचालित कर रहा था.''

अवैध मदरसा बनाने वाले आरोपी अब्दुल रऊफ कादरी ने कार्रवाई को गलत बताया है और प्रशासन पर उन्होंने परेशान करने के आरोप लगाए हैं. 

 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget