एक्सप्लोरर

धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम से ओरछा तक 160 किमी की करेंगे पदयात्रा, जानें क्या है वजह?

Pandit Dhirendra Shastri Yatra: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री हमेशा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. धीरेंद्र शास्त्री एक विशेष संकल्प के साथ यात्रा निकालने जा रहे हैं.

Bageshwar Dham News Today: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करते रहे हैं. वहीं अब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदू एकता का नारा लेकर बागेश्वर धाम से ओरछा धाम तक 160 किलोमीटर की पदयात्रा निकाल रहे हैं. 

इस यात्रा को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है. सबसे बड़ी बात यह है कि यात्रा में शामिल होने वाले अनुयायियों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद वे थाली, कंबल और बिस्तर के साथ यात्रा में चल सकेंगे. इसकी उन्होंने वजह भी बताई है.

धीरेंद्र शास्त्री ने बांग्लादेश पर क्या कहा?
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार होने की खबरें सामने आने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयानों में कहा था कि "बांग्लादेशी हिंदू अत्याचार होने पर हिंदुस्तान आ जाएंगे, मगर जब हिंदुस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार होगा तो वे कहां जाएंगे?" इस सवाल को एक बार फिर उन्होंने अपनी यात्रा के संकल्प को बताते हुए दोहराया है. 

यात्रा में हर रोज चलेंगे 20 किमी
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि "हिंदुओं को एकजुट करने और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए वह 21 से 30 नवंबर तक पदयात्रा करेंगे." धीरेंद्र शास्त्री 21 नवंबर को बागेश्वर धाम तीर्थ से अपनी यात्रा शुरू करेंगे और प्रतिदिन 20 किलोमीटर चलेंगे. वह 30 नवंबर को ओरछा पहुंचकर अपनी यात्रा का समापन करेंगे.

अनुयायियों से की यह अपील
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पदयात्रा में शामिल होने वाले अनुयायियों से यह अपील की है कि वे पहले रजिस्ट्रेशन करवा लें, जिससे भोजन प्रसादी और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अभी से इंतजाम किया जा सके. 

धीरेंद्र शास्त्री ने ये भी कहा कि जो अनुयायी 8 दिनों तक यात्रा में साथ चलेंगे, वे अपने साथ कंबल, बिस्तर और थाली लेकर जरूर आएं. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जो अनुयाई रजिस्ट्रेशन कराएंगे, इसी रजिस्ट्रेशन के आधार पर उनकी व्यवस्था की जाएगी.

गांव में होगा रात्रि विश्राम
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि "पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को बढ़ावा देना और हिंदू एकता को मजबूत करना है." उन्होंने कहा कि "नवंबर में निकलने वाली यात्रा का पड़ाव रास्ते के गांव में रहेगा."

कार्यक्रम को लेकर बताया गया कि यात्रा में सबसे आगे बागेश्वर धाम से केसरिया ध्वज निकलेगा, जो कि समापन अवसर पर ओरछा स्थित रामराजा सरकार मंदिर में विधि विधान के साथ चढ़ाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: MP: उज्जैन में बने कपड़ों की विदेशों में डिमांड, अब मालवा में टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget