एक्सप्लोरर

Omicron BA.2 Cases: ओमिक्रॉन के नए स्ट्रैन से इंदौर में दहशत, 6 बच्चों समेत 21 मरीज पाए गए पॉजिटिव, फेफड़ों पर कर रहा अटैक

इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में जांच में ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट BA.2 के मामले मिले हैं. BA.2 के 21 मरीज संक्रमित पाए गए है, जिसमें 6 बच्चे भी शामिल हैं. इनमें से 2 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है.

Omicron BA.2 Variant Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में ओमिक्रॉन अब घातक होने लगा है. इंदौर में ओमिक्रॉन का नया स्ट्रेन सामने आया है. शहर के अरविंदो हॉस्पिटल में जांच में ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट BA.2 के मामले मिले हैं. BA.2 के 21 मरीज संक्रमित पाए गए है, जिसमें 6 बच्चे भी शामिल हैं. इनमें से 2 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि ओमिक्रॉन BA.2 स्ट्रेन सबसे ज्यादा तेजी से फैलता है. इसका संक्रमण मरीज के फेफड़ों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है.
 
यही कारण है कि नए आए मरीजों के फेफड़ों में भी 5 से 40 प्रतिशत तक इंफेक्शन मिला है. ओमीक्रॉन बीए.2 के मामले सामने आने के बाद इंदौर स्वास्थ्य विभाग भी चिंता जता रहा है. वहीं अरविंदो हॉस्पिटल के डॉक्टर रवि डोशी के अनुसार  कोरोना वायरस और ओमीक्रॉन से अलग यह वेरिएंट इस वजह से अलग है कि यह स्ट्रेन फेफड़ों पर ज्यादा असर डालता है. अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती 17 साल के मरीज के लंग्स 40 प्रतिशत तक इंफेक्टेड मिल रहे हैं. वहीं दो मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है. इस स्ट्रेन के मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के साथ-साथ ऑक्सीजन लगाना पड़ रहा है.
 
6 जनवरी तक नहीं था लंग्स इंवॉल्वमेंट
 
ओमिक्रॉन का पहला सब वेरिएंट BA.1 आया था. वेरिएंट रोटेट होकर BA.2 हो गया है. 6 जनवरी तक इसका लंग्स इंवॉल्वमेंट बिल्कुल भी नहीं था. इसके बाद मंगलवार तक ऐसे 21 पेशेंट आ चुके हैं, जिनमें BA.2 मिला है. 40 प्रतिशत तक लंग्स इंवॉल्वमेंट मिला है. चिंता वाली बात यह कि ऑक्सीजन लगाने के साथ मरीजों को एडमिट करना पड़ रहा है. फेफड़ों में इंफेक्शन होना चिंता की बात है, हालांकि ऐसे मरीज जिन्होंने कोरोना वैक्सीन के 2 डोज लगवा लिए हैं, वो इससे सुरक्षित हैं. वहीं सर्दी-खांसी-बुखार को हल्के में न लेने की सलाह दी गई है और तुरंत डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा गया है.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget