एक्सप्लोरर

Nitin Gadkari ने एमपी को दी 10 हजार करोड़ की सौगात, कहा- 'लोग पहले मजाक में कहते थे कि...'

Nitin Gadkari News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पहले लोग मजाक में कहते थे कि मध्य प्रदेश में एंट्री करते ही नींद खुल जाती है. जबकि नागपुर की सड़कों पर सफर के दौरान ऐसा नहीं होता. 

MP News: मध्य प्रदेश के लोगों के मंगलवार का दिन सौगातों से भरा रहा. जबलपुर और राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एमपी को 10 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य मंत्री मौजूद रहे. लाल परेड मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ एमपी सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर मौजूद रहे. कांग्रेस विधायक आतिफ अकील और दिनेश गुर्जर भी कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअल रूप से शामिल हुए. 

बता दें हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 163 सीटों पर जीत मिली थी. इस चुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है. बावजूद प्रदेश की राजनीति में निरसता और उत्साह की कमी नजर आ रही है. इसका उदाहरण आयोजित कार्यक्रम में देखने को मिला. लाल परेड़ मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संबोधन से पहले ही लाड़ली बहनें (महिलाएं) पंडाल छोडकर रवाना हो गईं.


Nitin Gadkari ने एमपी को दी 10 हजार करोड़ की सौगात, कहा- 'लोग पहले मजाक में कहते थे कि...
 
भोपाल को मिली बड़ी सौगात

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में एनएच 46 के अयोध्या बायपास खण्ड का छ: लेन चौड़ीकरण, एनएच 146बी के शाहगंज से बाड़ी खंड का चार लेन चौड़ीकरण, एनएच 552 विस्तारित के मध्य प्रदेश औश्र राजस्थान सीमा से श्योपुर-गोरस का दो लेन पेव्ड शोल्डर के साथ सड़क निर्माण, एनएच 752सी पर शुजालपुर बायपास का दो लेन पेव्ड शोल्डर के साथ सड़क निर्माण, एनएच 552 विस्तारित पर अटेर एवं भिंड बायपास का दो लेन पेव्ड शोल्डर के साथ सड़क निर्माण, एनएच 552 विस्तारित के गोरस से श्यामपुर मार्ग का दो लेन पेव्ड शोल्डर के साथ सड़क निर्माण, एनएच 56 के दाहोद गुजरात सीमा से अम्बुआ खंड का दो लेन पेव्ड शोल्डर के साथ सड़क निर्माण, एनएच 347, मुलताई से मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा तक का दो लेन पेव्ड शोल्डर के साथ सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा.

बदल रही है MP की तस्वीर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की तस्वीर बहुत बदल रही है. पहले लोग मजाक में रहते थे कि नागपुर के हवाई हड्डे पर उतरने के बाद वहां की सड़कों पर नींद लग जाती है. मध्य प्रदेश में एंट्री करते ही नींद खुल जाती है. कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से 8,038 करोड़ की लागत से 498 किलोमीटर लंबाई वाली 15 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया. 

एमपी का रोड नेटवर्क पहले से बेहतर

केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी ने कहा कि एमपी का नेशनल हाइवे का रोड नेटवर्क अच्छा हो रहा है. हम करीब 3 लाख करोड़ रुपए के कार्य 2024 पूरा होने तक समाप्त करेंगे या शुरू करेंगे. मैं आपको सबको ये विश्वास दिलाना चाहता हूं कि 2024 जब समाप्त होगा, तो मध्य प्रदेश का नेशनल हाइवे का रोड नेटवर्क अमेरिका के बराबर होगा.

Bhind News: छत्तीसगढ़ के सुकमा नक्सली हमले में भिंड का जवान शहीद, माता पिता के थे इकलौते बेटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget