एक्सप्लोरर

MP: अब धर्म परिवर्तन करने से 60 दिन पहले कलेक्टर को देना होगा आवेदन, जानें नया नियम

इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. कलेक्टर को दिए आवेदन में ये बताना होगा कि बिना किसी दबाव और अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया जा रहा है. धर्म परिवर्तन कराने वाले को भी सूचना देनी होगी.

MP News: मध्यप्रदेश में बढ़ रहे धर्म परिवर्तन (Religious conversion) और लव जिहाद (Love Jihad) के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सख्त रवैया अपना लिया है. प्रदेश में अब धर्म परिवर्तन करना आसान नहीं होगा. धर्म बदलने के लिए 60 दिन पहले ही कलेक्टर को सूचना देनी होगी. शिवराज सरकार अब मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता नियम-22 (MP Religious Freedom Rules) लागू करने जा रही है. बता दें कि गृह विभाग ने मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम-2021 में बदलाव किया है.

मध्यप्रदेश में धार्मिक स्वतंत्रता नियम-2022 प्रभावी

नए नियम को मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता नियम-2022 का नाम दिया गया है. इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. अधिसूचना जारी होते ही नए नियम प्रदेश में प्रभावी हो गए और नियमों का उल्लंघन करने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. अब परिवार-समाज को धोखे में रखकर धर्म को नहीं बदला जा सकेगा. प्रदेश में धर्म बदलने से 60 दिन पहले जिला कलेक्टर को आवेदन होगा. आवेदन पत्र में बताना होगा बगैर किसी दबाव और मनमर्जी से धर्म परिवर्तन कर रहा है या कर रही है. 

धर्म परिवर्तन और लव जिहाद के मद्देनजर फैसला

मध्यप्रदेश सरकार के लाए गए स्वतंत्रता नियम-2022 में प्रावधान किया गया है कि धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति को ही नहीं बल्कि धर्म परिवर्तन कराने वाले धर्माचार्यों को भी कलेक्टर के पास सूचना देनी होगी. इसके लिए बकायादा शुरू में सूचना देना अनिवार्य होगा. सूचना मिलने के बाद जांच पड़ताल कराई जाएगी. जांच पड़ताल पूरी हो जाने के बाद ही जिला मजिस्ट्रेट की ओर से  पावती मिलेगी. जिला मजिस्ट्रेट घोषणा या सूचना और जारी अभियोजन स्वीकृति की जानकारी प्रारूप में तैयार कर रिपोर्ट माह की प्रत्येक दस तारीख को सरकार को भेजेंगे.

धर्म परिवर्तन करनेवाले व्यक्ति या धर्माचार्य के लिए तैयार प्रारूप नाम, पिता का नाम, निवास स्थान, वर्तमान धर्म और नए धर्म की जानकारी देनी होगी. प्रारूप में ये भी बताना होगा कि खुद मर्जी से, बिना किसी बल, उत्पीड़न, प्रलोभन के धर्म परिवर्तन कर रहा है. अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का सदस्य होने पर जाति का विवरण देना होगा. प्रारूप में धर्मांतरण के लिए अनुष्ठान की जगह का नाम, तारीख, धर्माचार्य को भी लिखना जरूरी होगा. प्रारूप के साथ ही एक शपथ पत्र भी देना होगा.

Madhya Pradesh: इन शहरों में होगी G-20 से जुड़ी बैठक, CM शिवराज ने बनाई पांच मंत्रियों की कमेटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget