एक्सप्लोरर

New CA Scheme: देशभर में 1 जुलाई से लागू होगी CA के लिए नई स्कीम, लाखों छात्रों को होगा फायदा, जानें कैसे

New CA Scheme: आने वाली 1 जुलाई को सीए के स्टूडेंट्स के लिए नई स्कीम लागू होने जा रही है. दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट पाठ्यक्रम के लिए एक नई योजना को मंजूरी मिली है.

CA News Scheme: देशभर के लाखों सीए स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है. आने वाली 1 जुलाई को सीए के स्टूडेंट्स के लिए नई स्कीम लागू होने जा रही है. दरअसल केंद्र सरकार द्वारा चार्टेड अकाउंटेंट सी पाठ्यक्रम के लिए एक नई योजना को मंजूरी मिली है.  इस योजना को उस वक्त मंजूरी दी जा रही है, जब सीए संस्थान अपनी स्थापना के 75 वीं वर्षगाँठ मनाने जा रहा है. कहा जा रहा है कि इस स्कीम के लागू होने के बाद कई सारे महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं और इन बदलावों के तहत अब सीए आर्टिकलशिप प्रोग्राम की अवधि को भी कम कर दिया जाएगा. 

1 जुलाई 2023 से लागू किया जा रहा है
इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान स्टूडेंट मेंटर सीए सार्थक जैन ने इस बात की जानकारी दी. सीए सार्थक जैन ने बताया कि 23 जून को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट ऑफ इंडिया यानी आईसीएआई ने इस बात की जानकारी उन्हें दी है कि तमाम हितधारकों से मिलने इनपुट के आधार पर विचार किया गया और उसके बाद सीए  एजुकेशन और ट्रेनिंग की नई योजना तैयार की गई. इस योजना को तैयार करते समय अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मानक और राष्ट्रीय शिक्षा नीतिका भी अक्षर से पालन किया गया है. यानी नई शिक्षा नीती के अनुरूप ही इस स्कीम को अब 1 जुलाई 2023 से लागू किया जा रहा है.

अब छह पेपर कर दिया गया है
इसके अलावा सीए में तीन लेवल होते हैं पहला फाउंडेशन, दूसरा इंटरमीडिएट और तीसरा सीए फाइनल जिसमें सबसे ज्यादा बदलाव सीए फाइनल में देखने को मिले हैं. सीए फाइनल में पहले आठ पेपर हुआ करते थे, जिन्हें अब छह पेपर कर दिया गया है. इसके अलावा सीए फाइनल से कॉस्टिंग और कॉर्पोरेट लॉ दो पेपर्स कम कर दिए गए हैं. आर्टिकलशिप की अवधि को कम करने और सीए फाइनल के दो पेपर हटाने का फायदा निश्चित तौर पर बच्चों को मिलेगा. वहीं बच्चे अब आर्टिकलशिप के दौरान सीए की पढ़ाई करने की जरूरत नहीं समझेंगे. आर्टिकलशिप के बाद छात्र पढाई पर ध्यान दे सकेंगे. इसके अलावा बीते कुछ सालों में सीए का एवरेज रिज़ल्ट 10-15 परसेंट रहता था. यह बढ़कर 25 फीसदी जाने तक का अनुमान है.

इधर नए कोर्स की पहली परीक्षा मई 2024 में होगी और साल 2017 में जब कोर्स में कुछ परिवर्तन किए गए थे तो बच्चों के पास पुराने और नए कोर्स को सेलेक्ट करने का ऑप्शन था. 3 साल तक बच्चे पुराने या नए कोर्स को चयन कर सकते थे लेकिन इस बार इस ऑप्शन को हटा दिया गया है. यदि बच्चे नवंबर 2023 तक सीए की एग्ज़ैम पास नहीं कर पाते हैं तो उन्हें अपना अगली परीक्षा नए कोर्स में ही देना होगा. 

एक बड़ा बदलाव और किया गया है,  इसके मुताबिक पहले सीए के एग्जाम में अगर एक ग्रुप में तीन पेपर है और बच्चे दो पेपर पास कर चूके हैं, लेकिन एक पेपर में फेल हो गया तो तीनों पेपर दोबारा देना होते थे. इस को बदलकर अब यह कर दिया गया है कि अगर बचा दो पेपर में निर्धारित अंक लाकर पास हो जाता है तो उसे एक ही पेपर दोबारा देना होगा.

यह भी पढ़े: MP BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संजय गांधी को बताया 'शकुनि', बोले- 'आपातकाल के दौरान फेंके थे पासे'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget