एक्सप्लोरर

MP: नीमच में नशे में धुत लोगों ने किया जैन साधुओं पर हमला, शराब के लिए मांग रहे थे पैसे, CM मोहन यादव क्या बोले?

MP News: एमपी के नीमच में जैन साधु एक हनुमान मंदिर में आराम करने के लिए रुके थे, तभी आरोपी तीन मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे और शराब पीने के बाद उनसे पैसे मांगे. नहीं देने पर हमला कर दिया.

MP Latest News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में नशे में धुत लोगों ने पैसे देने से इनकार करने पर एक मंदिर में आराम कर रहे तीन जैन भिक्षुओं पर लाठियों और धारदार हथियारों से कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात सिंगोली शहर में हुए इस हमले के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया. गिरफ्तार सभी आरोपी राजस्थान के हैं.

इस हमले की जैन समुदाय ने कड़ी निंदा की है और सिंगरोली शहर में बंद का आह्वान किया है. बंद का स्थानीय लोगों का खासा समर्थन मिला और लगभग सभी दुकानें बंद रहीं. इस बीच, राज्य सरकार ने कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी.

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रहने वाले हैं आरोपी

अधिकारी ने बताया कि आरोपी गणपत नायक, गोपाल भोए, कन्हैया लाल, राजू भोए, बाबू शर्मा और एक नाबालिग राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रहने वाले हैं. चित्तौड़गढ़, नीमच के करीब है.

सिंगोली पुलिस थाने के प्रभारी भूरा लाल भाभर ने कहा, "जैन भिक्षु शैलेश मुनि जी, बलभद्र मुनि जी और मुनिंद्रा मुनि जी एक हनुमान मंदिर में आराम करने के लिए रुके थे, तभी आरोपी तीन मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे और शराब पीने के बाद उनसे पैसे मांगे."

पुलिस के अनुसार, तीनों भिक्षुओं को सिर और पीठ पर चोटें आई है. उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने धार्मिक रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए चिकित्सकीय उपचार कराने से इनकार कर दिया.

उसने बताया कि सूर्यास्त के बाद धार्मिक रीति रिवाज उन्हें चिकित्सा उपचार की इजाजत नहीं देते. पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार को सूर्योदय के बाद जैन समुदाय द्वारा संचालित एक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया.

एसपी अंकित जायसवाल ने क्या बताया?

नीमच के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित जायसवाल ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सीएम मोहन यादव ने दिया कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य में ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने इंदौर में कहा, ‘‘मुझे जानकारी मिली है कि शराब पीने के बाद कुछ लोगों ने जैन भिक्षुओं के साथ दुर्व्यवहार किया. हमने तुरंत एक पुलिस टीम बनाई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.’’

नीमच पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115 (2), 119 (1), 191 (2) और 3 (5) के तहत धन उगाही करने, दंगा करने और संयुक्त रुप से आपराधिक घटना को अंजाम देने के आरोप लगाए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget