एक्सप्लोरर

Narendra Singh Tomar: नरेंद्र सिंह तोमर होंगे MP विधानसभा के अध्यक्ष, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला

Narendra Singh Tomar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा के अध्यक्ष होंगे. इस बार के चुनाव में वो दिमनी विधानसभा क्षेत्र से जीतकर आए हैं. उन्होंने बसपा के प्रत्याशी को हराया है.

MP Assembly Speaker: सात दिनों के इंतजार के बाद सोमवार को बीजेपी (BJP) के विधायक दल की बैठक आयोजित की गई जिसमें नए सीएम, विधानसभा अध्यक्ष और डिप्टी सीएम के नाम का एलान किया गया. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता नरेंद्र सिंह तोमर (Narenra Singh Tomar) मध्य प्रदेश के नए विधानसभा अध्यक्ष होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी. इस तरह से मध्य प्रदेश की सियासी तस्वीर लगभव साफ हो गई है. वहीं, उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) को नया सीएम घोषित किया गया है जबकि राजेंद्र शुक्ल (Rajendra Shukla) और जगदीश देवड़ा (Jagdish Deora) डिप्टी सीएम होंगे.

नरेंद्र सिंह तोमर की बात करें तो उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार में कृषि मंत्रालय समेत अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है. वह साफ-सुथरी छवि वाले नेता माने जाते हैं. उनकी छवि और प्रभाव को देखते हुए ही उन्हें विधानसभा का नया स्पीकर चुना गया है. इसके पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक भी उन्हें नियुक्त किया गया था. 

बसपा नेता को 24 हजार वोटों के अंतर से हराया
66 वर्षीय नरेंद्र तोमर को बीजेपी ने विधानसभा के चुनाव में उतारा और उन्होंने पार्टी की उम्मीद पर खरा उतरते हुए दिमनी सीट से बसपा नेता बलवीर सिंह दंदोतिया को 24 हजार वोटों के अंतर से हारया है.विधायक निर्वाचित होने के बाद बीजेपी ने उनसे जब सांसद के पद से इस्तीफा देने को कहा था उसी से यह साफ हो गया था कि राज्य में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी. नरेंद्र तोमर के इस्तीफा देने के बाद अर्जुन मुंडा कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 

1998 से 2008 तक रहे हैं विधायक
नरेंद्र सिंह तोमर 1998 से 2008 के बीच ग्वालियर से मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे हैं. इसके बाद उन्होंने केंद्र की राजनीति का रुख किया और 2009 में उन्हें बीजेपी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा. इसके बाद 2009 में ही उन्होंने मुरैना से लोकसभा का चुनाव लड़ा. पांच साल बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें ग्वालियर का टिकट दिया गया. पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में उन्हें स्टील, माइन्स, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी. 2014 से 2019 के बीच उन्होंने पंचायती राज और ग्रामीण विकास, पेय जल एवं स्वच्छता मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाली. 2019 का लोकसभा चुनाव नरेंद्र सिंह तोमर ने एकबार फिर मुरैना से लड़ा और फिर जीतकर संसद के निचले सदन पहुंचे. पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में उन्हें फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. 

ये भी पढ़ें-  Bhopal Ijtema 2023: इज्तिमा को लेकर भोपाल में डायवर्ट हैं कई रूट, सड़कों पर फंसने से बचना है तो जान लें ट्रैफिक एडवायजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
कटनी के सरस्वाही छात्रावास में दूषित पानी और नाश्ते से बिगड़ी 9 छात्राओं की तबीयत, 3 की हालत गंभीर
कटनी के सरस्वाही छात्रावास में दूषित पानी और नाश्ते से बिगड़ी 9 छात्राओं की तबीयत, 3 की हालत गंभीर

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget