एक्सप्लोरर

Ladli Behna Yojna: सीएम ने जारी की दूसरी किस्त, हर महीने बढ़ाई जाएगी इतनी राशि, 25 जुलाई से फिर से क्यों भरे जाएंगे फॉर्म?

Shivraj Singh Chouhan: सीएम इस सम्मेलन में पहुंचने के पूर्व एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में शामिल हुए. इस दौरान लाडली बहनों ने परंपरागत वेशभूषा में उपस्थित रहकर अभिनंदन किया.

Mukhyamantri Ladli Bahna Yojna: सोमवार को इंदौर के सुपर कॉरिडोर ग्राउंड पर आयोजित लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों के बीच पहुंचकर उन्हें योजना की दूसरी किश्त 1000 हजार रूपए की जारी की. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बहनों के सामने ही साष्टांग प्रणाम भी किया.

उन्होंने महीने की 10 तारीख को महिलाओं के लिए शान और सम्मान का दिन बताया इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी घोषणा भी कर दी उन्होंने कहा कि जो महिलाएं इस योजना में लाभ लेने से रह गई हैं, उन्हें आने वाली 25 जुलाई से योजना के फॉर्म देना शुरू कर दिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राशि बढ़ाने की घोषणा की

इससे पहले तकरीबन दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस राशि को बढ़ाकर ₹3000 तक ले जाने की घोषणा भी इस कार्यक्रम के माध्यम से की. उन्होंने कहा कि शुरुआत में ₹250 की राशि बढ़ाई जाएगी.

इसके बाद फिर ₹250 और बढ़ाए जाएंगे, यानी ये ₹1500 मिलना शुरू हो जाएगा इसके बाद ₹250 फिर से इसी तरह आगे बढ़ाए जाते रहेंगे और अंत में कुल ₹3000 हर माह लाडली बहनों खातों में मिलने लगेंगे हालांकि मुख्यमंत्री ने ये बात साफ नहीं की कि ₹3000 की राशि कब तक उनके खाते में एकमुश्त आएगी.

शिवराज सिंह चौहान ने शपथ दिलाई

स्थल पर रंग बिरंगी रंगोली भी बनाई गई. वहीं पिंक कलर की ड्रेस पहनकर लाड़ली बहना यहां पहुंची, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही महिलाएं पूरे पिंक कलर के कपड़ों में रंगी हुई थी और उनके कपड़ों पर लाडली बहना सेना लिखा हुआ था. इस कार्यक्रम मुख्यमंत्री लाडली बहना, सेना के सदस्यों को भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शपथ दिलाई कार्यक्रम के लिये एक भव्य मंच भी यहां बनाया गया जिस पर टहलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बहनों से संबोधन किया.

मुख्यमंत्री चौहान इस सम्मेलन में पहुंचने के पूर्व एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में शामिल हुए मुख्यमंत्री का इस दौरान लाड़ली बहनों ने परंपरागत वेशभूषा में उपस्थित रहकर अभिनंदन किया. रोड शो के मार्ग में 11 मंच बनाए गए साथ ही इस रोड पर 11 हजार लाड़ली बहनों ने लाठी संग अपने सशक्तिकरण का प्रदर्शन भी किया कार्यक्रम स्थल पर लाडली बहनों के लिए बैठक व्यवस्था की गई पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और भोजन व्यवस्था भी रही.

ये भी पढ़ें: MP News: पीसीसी चीफ कमलनाथ के बंगले पर बैठक, सरकार को घेरने के लिए इन मुद्दों पर बनेगी रणनीति

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
नकली सोना, फर्जी लोन और बैंक नोटिस: विदिशा में गोल्ड लोन घोटाले के मामले से हड़कंप, जांच शुरू
नकली सोना, फर्जी लोन और बैंक नोटिस: विदिशा में गोल्ड लोन घोटाले के मामले से हड़कंप, जांच शुरू
दिग्विजय सिंह की राज्यसभा सीट पर कांग्रेस ने उतारीं महिला उम्मीदवार, सांसद बोले- 'संसद में सशक्त आवाज...'
दिग्विजय सिंह की राज्यसभा सीट पर कांग्रेस ने उतारीं महिला उम्मीदवार, सांसद बोले- 'संसद में सशक्त आवाज...'
मध्य प्रदेश के इंदौर में भीषण आग, धधका इलेक्ट्रिक गाड़ियों का शोरूम, कई गाड़ियां जलकर खाक
मध्य प्रदेश के इंदौर में भीषण आग, धधका इलेक्ट्रिक गाड़ियों का शोरूम, कई गाड़ियां जलकर खाक

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
DMK-Congress में अनबन के बीच INDIA अलायंस पर उद्धव ठाकरे ले सकते हैं बड़ा फैसला, इस बयान से मिले संकेत
DMK-Congress में अनबन के बीच INDIA अलायंस पर उद्धव ठाकरे ले सकते हैं बड़ा फैसला, इस बयान से मिले संकेत
Modi Cabinet Reshuffle: राज्यसभा में टिकट कटे, जिम्मेदारियां बदलीं... क्या अब मोदी सरकार में होगा बड़ा फेरबदल?
राज्यसभा में टिकट कटे, जिम्मेदारियां बदलीं... क्या अब मोदी सरकार में होगा बड़ा फेरबदल?
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
Peddi Box Office Day 1: ‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
कितने रुपये की आती है सिरोही नस्ल की बकरी? फार्म में लाने के बाद लाखों का होगा फायदा
कितने रुपये की आती है सिरोही नस्ल की बकरी? फार्म में लाने के बाद लाखों का होगा फायदा
Children's Screen Time: पीएम ने बताए स्क्रीन टाइम से जुड़े ये 4 रूल्स, हर बच्चे के पैरेंट्स को करने चाहिए फॉलो
पीएम ने बताए स्क्रीन टाइम से जुड़े ये 4 रूल्स, हर बच्चे के पैरेंट्स को करने चाहिए फॉलो
Embed widget