एक्सप्लोरर

MP News: पिता बेचते हैं आइसक्रीम, बेटे को कठिन परिश्रम से मिली सफलता, हर्ष राठौर पहले ही अटेम्प में बने DSP

Ujjain News: हर्ष राठौर ने शासकीय स्कूल से अपनी पढ़ाई की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने इंदौर से भी पढ़ाई की. साल 2019 में पहली बार एमपीपीएससी की एग्जाम दी और उन्हें सफलता प्राप्त हुई.

MPPSC 2019 Result: एमपीपीएससी का रिजल्ट आते ही उज्जैन के अब्दालपुरा में रहने वाले राठौर परिवार के घर पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा है. यहां पर आने वाले लोगों को मिठाई खिलाई जा रही है. राठौर परिवार के बड़े बेटे हर्ष राठौर ने एमपीपीएससी की एग्जाम को क्रैक कर दिया है. हर्ष राठौर को मध्य प्रदेश में डीएसपी पद पर तीसरी रैंक मिली है. सबसे बड़ी बात यह है कि हर्ष राठौर के पड़ोस में रहने वाले लोगों को कोई आश्चर्य नहीं हुआ है.

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन का अब्दाल पुरा इलाका एक बार फिर सुर्खियों में कुछ दिनों पहले जब उज्जैन दक्षिण के विधायक डॉ मोहन यादव का नाम मुख्यमंत्री के रूप में सामने आया था, तब यह इलाका सुर्खियों में आ गया था. इसके बाद इस इलाके को एक बार फिर डीएसपी हर्ष राठौर की वजह से पहचाना जा रहा है. मध्यमवर्गीय परिवार के हर्ष राठौर ने एमपीपीएससी के एग्जाम को क्रैक कर दिया है.  उन्हें डीएसपी के पद पर नियुक्ति मिली है. साल 2019 की एमपीपीएससी का रिजल्ट जैसे ही सामने आया, वैसे ही हर्ष राठौर के घर पर खुशी की लहर दौड़ गई. हर्ष ने एमपीपीएससी की एग्जाम को क्रैक करते हुए जून माह में ही जनसंपर्क अधिकारी के पद पर नियुक्ति प्राप्त कर ली थी. इसके बाद जब साल 2019 का रुका हुआ परिणाम सामने आया तो हर्ष को दोहरी सफलता प्राप्त हुई. 

दिनचर्या के काम निपटाने के बाद केवल पढ़ाई और पढ़ाई
हर्ष राठौर मध्यमवर्गीय परिवार के सदस्य हैं उनके छोटे भाई हैदराबाद में इंजीनियर है. हर्ष ने शासकीय स्कूल से अपनी पढ़ाई की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने इंदौर से भी किया. साल 2019 में पहली बार एमपीपीएससी की एग्जाम दी और उन्हें सफलता प्राप्त हुई. हर्ष ने बताया कि शुरू से ही उनका उद्देश्य पुलिस अधिकारी बनना था. हर्ष ने बताया की दिनचर्या के काम निपटाने के बाद केवल पढ़ाई ही उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. 

पिता का आइसक्रीम का कारोबार और बेटा डीएसपी
अब्दालपुरा में रहने वाले तेज सिंह राठौर के दो बेटे हैं. छोटा बेटा हैदराबाद में इंजीनियर है जबकि बड़े बेटे ने डीएसपी जैसे महत्वपूर्ण पद को हासिल कर लिया है. तेज सिंह राठौड़ ने एबीपी न्यूज़ से चर्चा के दौरान कहा कि वह आइसक्रीम और अन्य छोटा-मोटा कारोबार करते हैं. उन्हें उम्मीद थी कि उनका बड़ा बेटा जरूर उनका नाम रोशन करेगा. तेज सिंह राठौड़ का ख्वाब है कि आगे उनका बेटा भारतीय लोक सेवा संघ आयोग की परीक्षा में भी अपना स्थान बनाएगा. 

पड़ोसियों ने कहा- हमें कोई आश्चर्य नहीं
हर्ष राठौर के पड़ोस में रहने वाले नीलेश यादव ने कहा कि हमें कोई आश्चर्य नहीं हुआ कि हर्ष का डीएसपी के पद पर सलेक्शन हुआ है. उन्होंने कहा कि उन्हें कई सालों पहले ही उम्मीद थी कि हर्ष प्रशासन या पुलिस में बड़े पद पर सेवाएं देगा. उन्होंने कहा कि हर्ष शुरू से ही पढ़ने में टॉपर रहा है. उसने हाई स्कूल, हाई सेकेंडरी के साथ-साथ अन्य कॉलेज की परीक्षाओं में भी अव्वल स्थान हासिल किया है, इसलिए पूरे इलाके के लोगों को उम्मीद थी कि हर्ष का सिलेक्शन किसी बड़े पद पर होगा.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के गुना में भीषण हादसा, डंपर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की जलकर मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget