एक्सप्लोरर

फोन पर 10 मिनट की बात, फिर ऑफिस की बिल्डिंग से छलांग लगाकर लड़की ने किया सुसाइड

Indore Suicide News: पुलिस ने बताया कि लड़की ने आत्महत्या की है, लेकिन अभी तक कारण का पता नहीं चल पाया है. यह स्पष्ट है कि वह यह आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी.

Indore Suicide Case: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में एक युवती ने पहले करीब 10 मिनट तक मोबाइल पर बात की और फिर ऑफिस की बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली. इस हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. कनाड़िया पुलिस के मुताबिक गुरुवार को 27 वर्षीय महिला ने अपने ऑफिस की बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान कनाड़िया गांव निवासी बुलबुल चंदेला के रूप में हुई है. 

पुलिस ने कहा कि घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसमें वह मोबाइल फोन पर किसी से बात करती हुई दिखाई दे रही है. वह पहले बाउंड्री वॉल पर चढ़ी, लेकिन फिर नीचे उतर गई. इसके बाद वह वापस चढ़ी और कूद गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि कोई उसे फोन पर परेशान कर ब्लैकमेल कर रहा था, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया.

फोन पर बात करने के बाद की आत्महत्या
कनाड़िया थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि लड़की ने आत्महत्या की है, लेकिन अभी तक कारण का पता नहीं चल पाया है. यह स्पष्ट है कि वह यह आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी. उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की मांग की गई है. इधर युवती के चाचा दिनेश ने आरोप लगाया कि कोई उसे फोन पर परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया.

बताया जा रहा है कि लड़की ने छत से कूदने से पहले उसने अपना मोबाइल फोन बाउंड्री वॉल पर छोड़ दिया था. इसके बाद वह नीचे कूद गई और बिल्डिंग के बाहर ग्राउंड फ्लोर पर लगी रेलिंग से टकरा गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं. बुलबुल के पिता मोहन चंदेल ने बताया कि वह गोयल नगर में एक रियल एस्टेट ऑफिस में काम करती थी और पिछले दो साल से वहीं काम कर रही थी. वह उनकी सबसे छोटी बेटी थी और उसका एक भाई और एक बड़ी बहन हैं. उसकी शादी हुई थी, लेकिन करीब दो साल पहले उसका तलाक हो गया था.

यह भी पढ़ें: चुनावों में मिली हार पर मंथन करेगी कांग्रेस की कमेटी, हारे हुए प्रत्याशियों से बात करेंगे पृथ्वीराज चव्हाण

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget