एक्सप्लोरर

बुरहानपुर में बाड़े में घुसकर तेंदुए ने 19 बकरियों को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का मौहाल

Wild Animal Attack in Burhanpur: बुराहानपुर में तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग की टीम ने लोगों को घर से बाहर न निकलने, ग्रुप में चलने की अपील की है. वन विभाग पूरे क्षेत्र सर्चिंग ऑपरेश चला रही है.

Burhanpur Leopard Attack News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के एक गांव में खूंखार तेंदुए ने बाड़े में बंद बकरियों पर हमला कर दिया. तेंदुए ने इस हमले के दौरान एक दो नहीं बल्कि 25 बकरियों को अपना निशाना बनाया, जिसमें से 19 बकरियों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट हो गया है. 

यह पूरी घटना बुरहानपुर जिला मुख्य से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम हतनुर की है. इस हमले के दौरान तेंदुए ने करीब 25 बकरियों को शिकार बनाया, जिसमें से 19 की मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में तेंदुए की दहशत फैल गई है. 

तेंदुए के हमले 19 बकरियों की मौत
बकरी मालिक ने बताया कि देर रात तेंदुआ बकरियों के बाड़े में आया और बकरियों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया. बकरियों की आवाज सुन ग्रामीण और बकरी मालिक ने बाड़े में जाकर देखा, तब तक तेंदुआ ग्रामीणों की आहट सुनकर भाग निकला.

पीड़ित बकरी मालिक के मुताबिक, इस दौरान तेंदुए ने बाड़े में बंधी हुई 25 बकरियों को घायल कर दिया, जबकि 19 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया.

वन विभाग ने की ये अपील
वन विभाग की टीम ने मौके पर पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा है. वन विभाग के एसडीओ अजय सागर ने ग्रामीणों से अपील की है कि अकेले घर के बाहर ना निकलें, जब भी घर से बाहर जाएं तो ग्रुप बनाकर जाएं. उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है. ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है.

बाघ रेस्क्यू करने वाले अधिकारी सम्मानित
एक अन्य मामले में रायसेन में बाघ का रेस्क्यू करने वाले एसडीओ सहित 10 वन कर्मियों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सम्मानित किया है. टाइगर डे पर आज ये सम्मान दिया गया. सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में हुआ. 

जिसमें एसडीओ सुधीर पटले, रेंजर प्रवेश पाटीदार, डिप्टी रेंजर प्रभात यादव शामिल हुए. यहां 6 महीने तक बाघ की दहशत में रह रहे नगर रायसेन सहित आसपास के ग्रामीणों ने रेस्क्यू के बाद राहत की सांस ली थी. 

बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत
इन सभी ने कान्हा रिजर्व टाइगर और सतपुड़ा रिजर्व टाइगर की टीमों और 6 हाथियों की टीमों के साथ मिलकर बाघ का रेस्क्यू किया था. बाघ को रायसेन के रॉयल गार्डन से निकलते की वीडियो सामने आने के बाद उसका नाम ही "रॉयल टाइगर" रखा गया था. 

इंदौर के महू से आए इस रॉयल टाइगर ने विगत 15 मई को नीमखेड़ा निवासी मनीराम जाटव पर हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी. पिछले 16 मई से वन विभाग की टीम रॉयल टाइगर को रेस्क्यू करने में लगी थी और 13 जून टीम रेस्क्यू करने में कामयाब रही.

ये भी पढ़ें: कौन हैं हरिभाऊ किसनराव बागडे जो लेंगे राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget