एक्सप्लोरर

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में कब थमेगा मूसलाधार बारिश का दौर? जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Madhya Pradesh Rain: मध्य प्रदेश के जिलों में अभी भी बारिश का दौर जारी. आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना है. इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि एमपी में मूसलाधार बारिश का दौर आखिर कब थमेगा.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से सारी नदियां उफान पर हैं. किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. इसी बीच मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने थोड़ी राहत पहुंचाई है. मौसम विभाग का दावा है कि अब धीरे-धीरे मूसलाधार बारिश सामान्य वर्षा की ओर आगे बढ़ेगी. अब तेज बारिश से थोड़ी राहत मिलने वाली है. 

मध्य प्रदेश के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक अभी कुछ जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा. हालांकि सभी जगह मध्यम बारिश होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के धार, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, उमरिया, रीवा, अनूपपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, सतना आदि जिले में बारिश की पूरी संभावना है. उन्होंने आगे कहा कि उक्त जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. 

थमेगा मूसलाधार बारिश का दौर
मौसम विभाग की ओर से देवास, सीहोर, भोपाल सहित कई जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का यह भी कहना है कि अब मूसलाधार बारिश से राहत मिलने की पूरी संभावना है. हालांकि बारिश की वजह से मौसम में ठंडक रहेगी. अभी भी तापमान नीचे ही रहेगा.

इन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश
मध्य प्रदेश के रतलाम, इंदौर, झाबुआ, भिंड, खरगोन, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, सिवानी ऐसे जिले हैं, जहां पर लगातार तेज बारिश के कारण वर्षा का आंकड़ा सामान्य से ऊपर उठ गया है. जबकि मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की जा चुकी है. वहीं मध्य प्रदेश के सिंगरौली, सतना, रीवा, दमोह, गुना, अशोक नगर, सीधी ऐसे जिले हैं, जहां पर अभी भी बारिश की आवश्यकता है. 

मध्य प्रदेश में औसत सामान्य बारिश
अगर पूरा मध्य प्रदेश की औसत वर्षा की बात की जाए तो पिछले दिनों हुई तेज बारिश के कारण आंकड़ा सामान्य पर पहुंच गया है. बारिश के लंबे अंतराल की वजह से पूर्व में जो आंकड़े दर्ज किए जा रहे थे वह सामान्य से कम थे, लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण एक बार फिर मध्य प्रदेश में बारिश का आंकड़ा सामान्य पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें

MP Rain: मालवा-निमाड़ अंचल में बाढ़ जैसे हालात, झाबुआ में 2 की मौत, आज भी बारिश का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget