एक्सप्लोरर

MP Rain: मालवा-निमाड़ अंचल में बाढ़ जैसे हालात, झाबुआ में 2 की मौत, आज भी बारिश का अलर्ट

Madhya Pradesh Rain: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में भारी बारिश के बीच बाढ़ राहत कार्यों के लिए अगर जरूरत पड़ी, तो सेना और वायुसेना की भी मदद ली जाएगी.

Madhya Pradesh Rain: मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है. कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. वहीं प्रदेश के मालवा और निमाड़ अंचल के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने के बाद 8,700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. वहीं आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. नीमच और मंदसौर में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है.

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इंदौर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी एवं बुरहानपुर जिला जिलों में अतिवृष्टि से उत्पन्न जल भराव की परिस्थितियों में एसडीआरएफ द्वारा 89 बचाव कार्य संचालित कर 8,718 नागरिकों और 2,637 पशुधन बचाकर कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत बचाव कार्य के लिए कुल 610 जवान और होमगार्ड के 801 जवानों की तैनाती की गई है.

तटबंध टूटने से आठ लोग बहे
वहीं, थांदला अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) तरूण जैन ने बताया कि प्रदेश के झाबुआ जिले के ग्राम बहादुर पाडा में शनिवार की रात तेज बारिश के दौरान एक तालाब का तटबंध टूटने से आठ लोग बह गए, जिनमें से दो शव बरामद कर लिए गये हैं और बाकी तीन महिलाओं एवं तीन बच्चों की तलाश जारी है.

सीएम शिवराज करेंगे बैठक
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि राज्य में भारी बारिश के बीच बाढ़ राहत कार्यों के लिए अगर जरूरत पड़ी, तो सेना और वायुसेना की भी मदद ली जाएगी. चौहान ने शनिवार देर रात 1.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों के साथ हुई बैठक में अत्यधिक वर्षा से प्रभावित जिलों की स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. सीएम ने बताया कि खरगोन, खंडवा, बड़वानी, धार और अलीराजपुर में लोगों को सतर्क किया गया है.

'बचाव कार्य जारी'
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. अगर जरूरत पड़ी तो सेना और वायुसेना की भी मदद ली जाएगी. वर्तमान स्थिति में इसकी जरूरत महसूस नहीं हो रही है.

'लोगों के खाने की कर रहे व्यवस्था'
सीएम ने कहा कि संबंधित जिलाधिकारीयों ने आपदा दलों को प्रभावित क्षेत्रों में दायित्व सौंपा है. जहां जल भराव की स्थिति देखी जा रही वहां नागरिकों को ऊंचाई वाले स्थान पर ठहराया गया है. जिलों में अति वर्षा प्रभावित लोगों के भोजन और रहने की समुचित व्यवस्था की गई है.

ये भी पढ़ें

Ujjain: घर में घुसा पानी तो जान बचाने छत पर पहुंची महिला, हेलीकॉप्टर ने बारिश के बीच ऐसे किया रेस्क्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget