एक्सप्लोरर

मौसम में बदलाव से गर्मी के तेवर नरम, पारा 6 से 10 डिग्री डाउन, IMD ने जारी किया इन जिलों में बारिश का अलर्ट

MP Weather Forecast: एमपी के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है. प्रदेश के कई जिलों में गर्मी से राहत मिली है, तो कई जगह भीषण गर्मी की प्रकोप जारी है. बारिश और गर्मी को लेकर IMD ने बड़ी अपडेट दी है.

MP Weather Update News: मौसम में आए बदलाव की वजह से गर्मी के तेवर अब धीरे-धीरे नरम पड़ने लगे हैं. इससे लोगों को काफी राहत मिली है. प्रदेश के कई जिलों के तापमान में 6 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है. 

हालांकि कई जिलों में अब भी गर्मी अपने उफान पर है, भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं. जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है.

हवा-बारिश से तापमान में आई गिरावट
प्रदेश के कई जिलों में हवा आंधी बारिश की वजह से शनिवार (8 जून) को  तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान धार में पारा 10.1 डिग्री लुढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि राजधानी भोपाल में पारा 6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया. 

कल आए मौसम में अचानक बदलाव से गुना में 7.3 डिग्री, इंदौर में 7.7 डिग्री, रतलाम में 5.3 डिग्री, उज्जैन में 9.8 डिग्री, दमोह में 4 डिग्री, सागर में 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की. जबकि शेष जिलों में भी तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. 

प्रदेश के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 38 जिलों में हवा आंधी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और नीमच में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है.

इसी तरह मंदसौर, आगर मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, दमोह, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में भी हवा, आंधी के साथ बारिश हो सकती है. 

इन जिलों में जारी है गर्मी का प्रकोप
प्रदेश के10 जिले ऐसे हैं, जहां अभी भी गर्मी का सितम जारी है. यहां पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है. शनिवार (8 जून) को बिजावर-छतरपुर में तापमान 44.0 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि खजुराहो में 43.6 डिग्री और रीवा में 43.6 डिग्री तक पारा पहुंचा गया.

इस दौरान प्रदेश के सिंगरौली जिले में पारा 43.5 डिग्री, सीधी में 43.2 डिग्री, टीकमगढ़ में 43.0 डिग्री, पृथ्वीपुर, निवाड़ी 42.7 में डिग्री, नौगांव 42.6, ग्वालियर 42.6 डिग्री और सतना में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल होंगे मध्य प्रदेश के ये सांसद, इनको पहुंचा फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget