एक्सप्लोरर

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर बढ़ने लगा है तापमान, कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट, जानें- अपने शहर का मौसम

MP Weather Forecast 6 June: मध्य प्रदेश में एकतरफ जहां मौसम बदल रहा है. वहीं राजधानी भोपाल में अभी भी बारिश के आसार बन रहे हैं. अधिकांश शहरों में गर्मी ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में दिन के तापमान में वृद्धि के आसार हैं और कुछ जिलों में हीटवेव (Heatwave) का असर देखने को मिल सकता है. हालांकि मंगलवार को राजधानी भोपाल (Bhopal) और इंदौर (Indore) समेत कुछ स्थानों पर हल्के बादल घिरे रहने और दोपहर बाद गरज के साथ बारिश के आसार हैं. जून के दूसरे सप्ताह से तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और एकबार फिर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा. 

राजस्थान और छत्तीसगढ़ के ऊपर चक्रवात की स्थिति बनने के कारण ही मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है. हालांकि इससे ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं हैं क्योंकि मौसम में तेजी से बदलाव होगा और गर्मी अपना असर दिखाने लगेगी. मध्य प्रदेश में मानसून में लगभग 10 दिन की देरी से दस्तक देगा. इस देरी के कारण 25 जून के बाद ही मानसून पहुंचेगा.

इन स्थानों पर होगी बारिश
मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान के बीच भोपाल, इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, मंदसौर और रतलाम जिले में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश के आसार जताए हैं. रविवार को भी उमरिया, नौगांव, सतना और खजुराहो में बारिश दर्ज की गई थी. वहीं, प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो इस पूरे सप्ताह कहीं अधिकतम तापमान 40 तो कहीं इससे ऊपर जाने की संभावना है. राजधानी भोपाल में मंगलवार को दिन का तापमान 26 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि 11 जून को सप्ताह में हो रहे सप्ताह तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री बना रहेगा. वहीं, इंदौर में दिन का तापमान 23 से 39 डिग्री रहेगा. जबलपुर में आसमान अमूमन साफ रहेगा और तापमान 24 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा. ग्वालियर में भी आसामन साफ रहेगा और तापमान 25 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा. 

टीकमगढ़ में 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान
वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री, ग्वालियर में 39, इंदौर में 37.4 डिग्री, दमोह में 41.2 डिग्री, सीधी में 41.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 40 डिग्री और रतलाम में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को सबसे अधिक तापमान टीकमगढ़ में दर्ज किया गया जहां दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.

ये भी पढ़ें- MP News: इंदौर के नेहरू पार्क में फिर सुनाई देगी टॉय ट्रेन की 'छुक-छुक', 13 साल पहले हुई थी बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget