एक्सप्लोरर

MP Urban Body Election 2022: मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, 13 हजार से अधिक बूथों पर कल होगा मतदान

MP News: मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में प्रथम चरण में 6 जुलाई को 49 जिलों में मतदान किया जाएगा. मतदान के लिए 13 हजार से अधिक बूथ बनाए गए है. मतदान बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा.

MP Nikay Chunav: नगरीय निकाय निर्वाचन में प्रथम चरण में बुधवार 6 जुलाई को 49 जिलों के 133 नगरीय निकाय में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. मतगणना 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी. मतदान के लिए कुल 13 हजार 148 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मतदान दल को चुनाव सामग्री का वितरण मंगलवार 5 जुलाई को होगा और दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होगा. राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 11 नगरपालिक निगम, 36 नगर पालिका परिषद और 86 नगर परिषद में मतदान होगा. मतदान ई.व्‍ही.एम. से होगा. ई.व्‍ही.एम. में महापौर के लिए सफेद, नगरपालिक निगम पार्षद के लिए गुलाबी, नगर पालिका परिषद पार्षद के लिए पीला और नगर परिषद पार्षद के लिए नीले रंग का मतपत्र लगाया जाएगा.

पहचान पत्र साथ ले जाना है अनिवार्य
 सिंह ने बताया कि मतदाता को आयोग द्वारा निहित 20 पहचान-पत्रों में से कोई एक पहचान-पत्र मतदान के लिए साथ में लाना अनिवार्य है. नगर पालिक निगम में महापौर और पार्षद के निर्वाचन के लिए नोटा सहित 15 या 15 से कम अभ्‍यर्थी होने पर एक कंट्रोल यूनिट और 2 बैलेट यूनिट का उपयोग किया जाएगा. किसी भी पद के लिए 15 से अधिक अभ्यर्थी होने पर एक अतिरिक्त बैलेट यूनिट लगाई जाएगी. नगर पालिका और नगर परिषदों में 15 या 15 से कम अभ्यर्थी होने पर एक कंट्रोल और एक बैलेट यूनिट तथा 15 से अधिक अभ्यर्थी होने पर एक अतिरिक्त बैलेट यूनिट लगाई जाएगी.

Ujjain News : अब पारंपरिक मार्ग से निकलेगी भगवान महाकाल की सवारी, तैयारियों में जुटा प्रशासन

इन नगर पालिका में होगी 6 जुलाई को मतदान
आयुक्त सिंह ने बताया है कि 6 जुलाई को नगर पालिका निगम भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना में मतदान होगा. इसी दिन नगरपालिका परिषद राजगढ़, ब्‍यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारासिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, लहार, श्‍योपुर, पोरसा और अंबाह में मतदान होगा.

इन नगर परिषद में 6 जुलाई को मतदान
नगर परिषद खुजनेर, सुठालिया, सिलवानी, बाड़ी, बरेली, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महुगांव, मानपुरा, राउ, सांवेर, बदनावर, शाहपुर, आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर, मोहना, बदरवास, खनियाधाना, रन्‍नौद, शाढौरा, बड़ौनीखुर्द, बरेला, भेड़ाघाट, बरघाट, तेंदूखेड़ा, साईखेड़ा, चिचली, सालीचौका, विजयराघवगढ़, कैमोर, जीरन, आलोट, ताल, मक्‍सी, बडोद, नगरी, बागली, करनावद, हाटपिपल्‍या, कन्‍नौद, सतवास, लोहारदा, काटाफोड़, खातेगांव, नेमावर, शाहपुर, बिलहरा, सुरखी, खजुराहो, राजनगर, हरपालपुर, पथरिया, हिं‍डोरिया, बल्‍देवगढ़, खरगापुर, निवाड़ी, तरीचरकला, ओरछा, ककरहटी, अजयगढ़, देवेन्‍द्रनगर, हनुमना, मउगंज, नईगढ़ी, चित्रकूट, उचेहरा, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर, सोहागपुर, शाहपुर, खिरकिया, टिमरनी, सिराली, नौरोजाबाद, चंदिया, अमरकंटक, मिहोना, आलमपुर, दबोह, रौन और बड़ौदा नगर परिषद में 6 जुलाई को मतदान होगा.

MP Electricity Bill News : मध्य प्रदेश के लोगों को लगेगा महंगी बिजली का झटका, 10 पैसे प्रति यूनिट बढ़ा FCA

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget