एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन संभाग के सभी जिलों में फैल रहा है आई फ्लू, जानें कैसे होगा बचाव?

MP News: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन और आसपास के जिलों में तेजी से आई फ्लू फैल रहा है. इससे बचने के लिए चिकित्सकों द्वारा कई उपाय भी बताए जा रहे हैं.

Eye Flu In MP: इन दिनों उज्जैन संभाग के सभी जिलों में आई फ्लू यानी आई कंजंक्टिवाइटिस के मरीजों की संख्या में लगातार उछाल आ रहा है. चिकित्सक आई फ्लू से बचने के लिए कई उपाय भी बता रहे हैं. खास बात यह है कि आई फ्लू के बचाव का तरीका भी कोरोना वायरस से बचने के उपाय से मिलता जुलता है. आंखों से पानी बहना, आंखों में सूजन आना और लाइट को देखने में परेशानी होना जैसे महत्वपूर्ण लक्षण आई फ्लू अर्थात आई कंजेक्टिवाइटिस के है.

बारिश के दिनों में आई फ्लू के मामले बढ़ जाते हैं लेकिन इस बार संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. उज्जैन, देवास, आगर मालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच जिले में लगातार आई फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं. 

डॉक्टर रौनक एलची के मुताबिक आई फ्लू वायरल और बैक्टीरियल दोनों ही प्रकार से हो सकता है. उन्होंने बताया कि जब आई फ्लू होता है उस समय आंखों से देखने में काफी दिक्कत आती है. हालांकि कुछ दवा और आई ड्रॉप लेने से जल्द ही आई फ्लू ठीक हो जाता है, मगर इसे फैलने से रोकना भी बेहद जरूरी है. इसके लिए लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है. चिकित्सकों के मुताबिक बारिश के दिनों में जब तापमान अचानक कम हो जाता है तो वायरस बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं जिसकी वजह से आई फ्लू जैसी बीमारी सामने आती है.

आई फ्लू से बचने के उपाय
आई फ्लू से बचने के लिए लोगों को काफी सावधान रहने की जरूरत है. वर्तमान समय में बार बार हाथ धोने, आंखों पर हाथ नहीं लगाने, आंखों का मेकअप बॉक्स किसी को नहीं देने, दूसरों के चश्मे का उपयोग नहीं करने, तकिए का कवर धोने, साफ-सफाई रखने जैसी सावधानी के जरिए आई फ्लू से बचा जा सकता है.

आई फ्लू होने पर क्या करें उपाय
डॉ वितरण के मुताबिक यदि आई फ्लू हो जाता है तो तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए. इसके बाद आंखों को साफ कपड़े से ही ढकना चाहिए. आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोने से भी राहत मिलती है इसके अलावा यदि गुलाब जल से आंखों को धोया जाए तो भी आई फ्लू में राहत पहुंचती है.

यह भी पढ़ें: Rajgarh News: सीएम राइज स्कूल में नहीं बोल सकते गायत्री मंत्र!, स्कूल के प्रिंसपल ने बच्चों को रोका, वीडिया हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget