एक्सप्लोरर

MP News: रायसेन में रीछन नदी पार करते समय बहे दो किशोर, एक को बचाया, दूसरे की तलाश में जुटी SDRF

Raisen News: रायसेन में भारी बारिश के बाद सभी नदी नाले उफान पर हैं. इस बीच रीछन नदी पार करते समय दो किशोर नदी के तेज बहाव में बह गए. इनमें से एक को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में दो दिन से हो रही बारिश के कारण सभी नदी नाले उफान पर हैं. जिला मुख्यालय से पिपलई गांव को जोड़ने वाले रीछन नदी का पानी पुल के ऊपर आ गया है. इस दौरान दो किशोरों ने नदी पार करने की कोशिश की तो दोनों हादसे का शिकार हो गए. इन किशोरों में से एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, जबकि दूसरे की तलाश में रेस्क्यू टीम जुटी हुई है.  

वहीं मौके पर जिला प्रशासन की टीम के साथ एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीमें मौजूद है. इस हादसे के बाद एक बार फिर पुल की ऊंचाई कम होने की बात सामने आई है. लड़कों की पहचान चंद्रेश बैरागी और सुनील बैरागी के रूप में हुई है. बता दें सुनील बैरागी गहरे पानी में बह गया, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चला सका है. एसडीआरआफ और होमगार्ड की टीम युवक की तलाश में लगी हुई हैं.

युवक की तलाश जारी
वहीं रायसेन एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा लगातार लोगों को ऐसे स्थान पर जाने से रोकने के लिए हिदायत दी जाती है. पूल पर पानी होने की स्थिति में लोगों से पुल पर न करने का आग्रह भी किया जाता है. इसके बावजूद लोग लापरवाही दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि रायसेन कोतवाली पुलिस रेस्क्यू टीमों के साथ इस पूरे सर्चिंग ऑपरेशन में साथ है. युवक की तलाश की जा रही है.

पुल की ऊंचाई कम होने से हुआ हादसा
वहीं रायसेन एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने कहा कि सड़क के निर्माण के समय ही ऐसे पुल की ऊंचाई सही ढंग से निर्धारित क्यों नहीं की जाती जिसके कारण बरसात के दिनों में इन पर पानी आ जाने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है. साथ ही जाने अनजाने कई लोग हादसे का शिकार भी हो जाते हैं. 

पिपलई गांव के लोगों ने तीन साल पहले बनी इस सड़क के समय ही इस पुल की ऊंचाई बढ़ाने की मांग प्रशासन से की थी, लेकिन पुल की ऊंचाई कम होने के कारण पिछले साल भी यहां एक युवक की बह जाने से मौत हो गई थी. इस बार फिर एक बेकसूर किशोर को हादसे का शिकार होना पड़ा है. 

(विजय सिंह राठौर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 

'हम भी भारत सरकार से आए हैं, हमें सिखाने की कोशिश मत करो', किस पर भड़के मंत्री प्रह्लाद पटेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget