एक्सप्लोरर

MP: एनएच-39 पर बनी एमपी की सबसे बड़ी सुरंग, नितिन गडकरी आज करेंगे उद्घाटन

MP News: मोहनिया घाटी पर बनी इस सुरंग से सीधी और रीवा के बीच सात किलोमीटर की दूरी कम हो गई है. सुरंग के बनने से वाहनों को कठिन मोड़ और चढ़ाई से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाएगी.

MP Tunnel: झांसी (Jhansi) को रांची (Ranchi) से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 39 पर बनी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की सबसे बड़ी सुरंग का आज उद्घाटन होने जा रहा है. शुभारंभ समारोह में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) शामिल होंगे. इस  सुरंग का निर्माण 1004 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है. इस सुरंग को मोहनिया घाटी पर बनाया गया है.

इसके लिए केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे. वे दोपहर 12 बजे विशेष विमान से नागपुर से उड़ेंगे और 12.45 बजे चोरहटा हवाई पट्टी पहुंचेंगे. वहां से वो दोपहर 12.50 बजे हेलिकाप्टर से प्रस्थान कर सीधी जिले में बने सर्रा हेलीपैड पहुंचेंगे. उसके बाद केन्द्रीय मंत्री गडकरी कार से फोरलेन चोरहटा बाइपास से नवनिर्मित मोहनिया सुरंग पहुंचेंगे. इसके बाद वे वहां सुरंग का उद्घाटन करेंगे. 

फहराएंगे 100 फीट का ध्वज
कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी मोहनिया सुरंग स्थल पर लगाए गए 100 फीट राष्ट्रीय ध्वज को भी फहराएंगे. एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम के दौरान ही मोहनिया सुरंग के समीप सोलर प्लांट के पास आम सभा में शामिल होंगे और दोपहर 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 3.40 बजे चोरहटा हवाई पट्टी पहुंचेंगे. यहां से वो विशेष विमान से 3.45 बजे नागपुर के लिए रवाना होंगे.

सुरंग के बनने से सीधी और रीवा के बीच 7 किमी की दूरी हुई कम
आपको बता दें कि इस सुरंग को सीधी और रीवा जिले की सीमा पर बनाया गया है. इस सुरंग के बनने से सीधी और रीवा के बीच सात किलोमीटर की दूरी कम हो गई है. सुरंग के बनने से वाहनों को कठिन मोड़ और चढ़ाई से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाएगी. साथ ही भारी वाहन भी अब काफी आसानी के साथ कम समय में रीवा से सीधी की दूरी पूरी तय कर पाएंगे. गौरतलब है कि इस सुरंग का निर्माण का कार्य 18 दिसंबर 2018 में शुरू हुआ था.

ये भी पढ़ें- गुजरात में कांग्रेस की हार पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान, कहा- पार्टी अपना वजूद ढूंढ़ने पर मजबूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget