एक्सप्लोरर

Watch: ग्वालियर के चिड़ियाघर में बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, CM मोहन यादव ने शेयर किया वीडियो

Gwalior Zoo: ग्वालियर का चिड़ियाघर नन्हे मेहमानों की अटखेलियों से गुलजार है. बाघिन मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो शेयर कर नवजात शावकों का स्वागत किया है.

MP News: ग्वालियर का चिड़ियाघर नन्हे मेहमानों के आने से गुलजार है. बाघिन मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है. मध्य प्रदेश में बाघों का कुनबा बढ़ने से मुख्यमंत्री मोहन यादव काफी खुश हैं. उन्होंने नवजात शावकों का स्वागत किया है. बता दें कि पिछले दिनों तीन बाघ शावकों की मौत से वन्यजीव प्रेमियों को काफी सदमा पहुंचा था. सीहोर के बुदनी मिडघाट पर तीन बाघ शावक ट्रेन की चपेट में आ गए थे. हादसे में बाघ के एक शावक ने मौके पर दम तोड़ दिया था, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये थे.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शेयर किया वीडियो

दोनों घायल बाघ शावकों को इलाज के लिए भोपाल लाया गया था. वन विहार नेशनल पार्क में इलाज के दौरान दोनों की भी मौत हो गयी. ऐसे में तीन शावकों के जन्म से मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत वन्यजीव प्रेमियों में एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ गयी है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने नवजात शावकों का स्वागत करते हुए लिखा, "ग्वालियर के चिड़ियाघर में सफेद बाघिन मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है. नए मेहमानों के आने से हम मध्य प्रदेशवासी आनंदित एवं हर्षित हैं. बाघों का कुनबा निरंतर बढ़ता रहे और टाइगर स्टेट के सम्मान से मध्य प्रदेश सर्वदा गौरवान्वित होता रहे, यही शुभेच्छा."

 

टाइगर स्टेट के रूप में है मध्य प्रदेश की पहचान

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट के रूप में जाना जाता है. बाघ संरक्षण का कार्यक्रम मध्य प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में नए टाइगर रिजर्व विकसित करने की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें-

शिवराज ने पूर्व PM नेहरू-इंदिरा, राजीव गांधी के भाषणों का जिक्र कर गिनाया ऐसा आंकड़ा, PM मोदी का भी लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget