एक्सप्लोरर

एमपी में नहीं रुक रहा बाघों की मौत का सिलसिला, अब चिकलोद जंगल में मिला कंकाल, शिकार की आशंका

MP Tiger Skeleton: मध्य प्रदेश में बाघ की मौत का मुद्दा पूर्व सीएम कमलनाथ उठा चुके हैं. अब एकबार फिर एक बाघ का कंकाल पाया गया है, जिसकी जानकारी एक एक्टिविस्ट ने वन विभाग को दी थी.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बाघों की मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब राजधानी भोपाल (Bhopal) से 35 किलोमीटर दूर चिकलोद के जंगल में एक बाघ का कंकाल मिला है. यह कंकाल 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है. इसके संबंध में वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे (Ajay Dubey) ने शिकार से संबंधित सूचना दी थी. बता दें प्रदेश में बाघों की मौत के मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) भी सवाल उठा चुके हैं.
 
राजधानी भोपाल से 35 किमी दूर चिकलोद के जंगल में रविवार को बाघ का कंकाल मिला है. बाघ के बारे में पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ शुभरंजन सेन ने स्थानीय अमले को सूचना दी थी. दो दिन पहले वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने सेन को व्हाट्सेप पर शिकायत की थी. इस शिकायत में बताया गया है कि रायसेन जिले की आशापुरी बीट के आरएफ कपॉटमेंट 330 में बाघ का गोली मारकर शिकार किया गया है. 
 
दो दिन की सर्चिंग के बाद मिला शव
सूचना के बाद वन अमला बीते दो दिनों से बाघ की तलाश कर रहा था. सर्च के दौरान रविवार को वन अमले को बाघ का कंकाल मिला है. यह कंकाल 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है. औबेदुल्लागंज एसडीओ पुष्पेंद्र धाकड़ के अनुसार बाघ को लेकर सर्चिंग की जा रही थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि बाघ की मौत कैसे हुई. 
 
पूर्व सीएम कमलनाथ उठा चुके सवाल
बाघों की मौत के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी सवाल उठा चुके हैं. कमलनाथ ने सोशल मीडिया के अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में लगातार बाघों की मौत हो रही है. बीते 6 महीने की बात करें तो इस दौरान 23 बाघों की मौत हो चुकी है, जबकि अकेले बांधवगढ़ में 12 बाघों की मौत हुई है. पूर्व सीएम कमलनाथ ने लिखा था कि बताया जा रहा है कि बांधवगढ़ में शिकारियों और अंतरराष्ट्रीय तस्करों की सांठगांठ से बाघों की मौत का घिनौना खेल खेला जा रहा है. वन विभाग को कुछ शिकारियों के खातों में अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के भी सबूत मिले हैं.
 
सरकार को बताया था नाकाम
पूर्व सीएम कमलनाथ ने लिखा था कि हम बाघों की मौत के मामले में पूरे देश में नंबर वन आ चुके हैं, बावजूद इसके सरकार कोई भी ठोस कदम उठाने में नाकाम साबित हुई है. सरकार की उदासीनता से जहां तस्करों की मौज हो रही है, वहीं वन्य जीवों का जीवन संकट में आ गया है. पूर्व सीएम ने लिखा कि ''मैं सरकार से मांग करता हूं कि बाघों की असमान्य मौतों को गंभीरता से लें और शिकारियों एवं तस्करों की भूमिका की जांच कर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की पहल करें.''
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget