एक्सप्लोरर

Mandsaur Suicide: बारिश की बेरुखी ने ली किसान की जान, बर्बाद फसल देखकर लगा ली फांसी

Mandsaur Suicide: मृतक किसान के पिता ने बताया कि बेटा इस बात से परेशान था कि बारिश नहीं होने की वजह से सोयाबीन की फसल सूख रही है, जबकि फसल की बोवनी के लिए बेटे ने कर्ज किया था.

Farmer Suicide In Mandsaur: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बारिश की लंबी खेंच अब किसानों की जान पर बन आ रही है. ऐसा ही एक मामला मंदसौर (Mandsaur) जिले का आया है, जहां सूखती फसल देख एक किसान फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. किसान के पिता का कहना है कि उस पर एक लाख रुपये का कर्ज था. साथ ही उसे अपने दो बच्चों की शादी भी करनी थी. खराब फसल देख वह काफी परेशान था.

मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ौर गांव के किसान जगदीश धनगर (45) वर्ष खेत पर सोने गया था. जब वह सुबह अपने घर नहीं पहुंचा तो किसान के घर वाले खेत पर पहुंचे, जहां किसान की पेड़ पर लाश लटकी मिली. किसान के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. 

पिता बोले, कर्ज में था बेटा
मृतक किसान जगदीश के पिता रामचंद्र ने बताया कि बेटा इस बात से परेशान था कि बारिश नहीं होने की वजह से सोयाबीन की फसल सूख रही है, जबकि फसल की बोवनी के लिए बेटे ने एक लाख रुपये तक का कर्ज किया था, वहीं उसे इसी वर्ष अपने दो बच्चों की शादी भी करनी थी. बैंक और बाजार का कर्ज होने की वजह से वह बहुत परेशान था. यदि समय रहते बारिश होती तो उसकी फसल अच्छी होती और उसके सभी काम निपट जाते, लेकिन मौसम की बेरुखी ने उसे धोखा दे दिया. पिता ने बताया कि उन्होंने उससे कहा कि सभी कुछ अच्छा हो जाएगा, परेशान होने की जरुरत नहीं है. पिता ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि बेटा ऐसा कदम उठा लेगा. 

इधर इस मामले में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव का कहना है कि किसान के आत्महत्या करने के बाद और बारिश नहीं होने की वजह से हमने मौके पर राजस्व टीम भेजी थी. फसल के प्रारंभिक सर्वे में महज 10 से 15 फीसदी ही नुकसान है. फिलहाल यह प्रारंभिक सर्वे है. पटवारी हड़ताल पर है. अमला आने के बाद वास्तविक जांच करवाई जाएगी.

CM Shivraj Cabinet Meeting: एमपी में कैबिनेट की बैठक आज, जानें किन योजनाओ को मिलेगी हरी झंडी, इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget