एक्सप्लोरर

MP News: विमान की सीटें निकाल कर चीतों के लिए तैयार किया गया स्पेशल प्लेन, सामने आया ये वीडियो

MP Latest News: नामीबिया से चीतों को भारत लाने के लिए एक विशेष उड़ान की व्यवस्था की गई है. 'अल्ट्रा-लॉन्ग रेंज' जेट से उड़ान भरकर नामीबिया से सीधे चीते भारत आएंगे.

जंगल के सबसे तेज और शानदार शिकारी चीता को नामीबिया से भारत लाने के लिए एक विशेष विमान तैयार किया गया है. चीता की करीब 8 हजार किलोमीटर की हवाई यात्रा का इंतेजाम किसी वीवीआइपी (VVIP) की तरह किया गया है. इसके लिए चीता कंजर्वेशन फंड (CCF) द्वारा एक विशेष डबल डेकर बोइंग 747-400 विमान की व्यवस्था की गई है, जिसमें इकोनॉमी क्लास की पैसेंजर सीट हटाकर चीतों के लिए स्पेशल क्रेट बनाया गया है. इसी विमान से चीता की देखभाल के लिए विशेषज्ञों की टीम भी भारत आएगी.

नामीबिया से चीतों को भारत लाने के लिए चीता कंजर्वेशन फंड (CCF) नव एक विशेष उड़ान की व्यवस्था की गई है. बोइंग 747-400 विमान से सभी इकॉनमी क्लास की सीटों को हटा दिया गया है. अंतिम समय में किसी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए विशेष बोइंग विमान का डेमो टेस्ट भी किया गया. 

 

डेमो के दौरान वेन्टीलेटेड बॉक्स जिसमें चीता को रखा जाएगा, विमान में चढ़ाकर देखा गया. चीतों को लाने वाली विमानन कंपनी एक्शन एविएशन के अध्यक्ष हामिश हार्डिंग ने एक वीडियो के माध्यम से इसकी खासियत के बारे में बताया और कहा कि विमान में अतिरिक्त टायर भी रखे गए है. उन्होंने चीतों को लाने के लिए तैयार विमान के अंदर की सबसे पहले तस्वीरों को भी जारी किया है. हार्डिंग ने कहा कि चूंकि चीतों की अगवानी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले है, इसलिए सभी तरह की सावधानियां रखी जा रही है. फिलहाल, 8 चीते नामीबिया से भारत आ रहे है, जिसमें 5 फीमेल और 3 मेल शामिल हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी इन्हें मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में खुली आबोहवा में छोड़ेंगे. नामीबिया से 8 चीता अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बोईंग विमान में तैयार क्रेट में लाए जाएंगे और सीधा जयपुर पहुंचेंगे.इसमें करीब 11-12 घंटे का वक्त लगेगा. 

फिर जयपुर से इंडियन एयरफ़ोर्स के हेलीकॉप्टर के जरिए इन्हें मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क ले जाया जाएगा. यहां पर नया हेलीपैड भी तैयार किया गया है. यहां ये 17 तारीख की सुबह ही यहां पहुंचेंगे.

यह विमान चीतों को लेने के लिए नामीबिया पहुंच चुका है. नामीबिया में भारतीय दूतावास ने इस विमान की तस्वीर भी ट्वीट की है. बताया जाता है कि नामीबिया से विशेष बाक्स में बंद करके चीते लाए जाएंगे. एक बाक्स में एक चीता रहेगा,जिनमें रोशनी और हवा जाने आने के लिए रोशनदान दखा जाएगा.

बाक्स में शिफ्ट करते हुए चीतों को एनस्थीसिया देकर बेहोश किया जा सकता है लेकिन वे आधा से एक घंटे में होश में आ जाएंगे और फिर उन्हें बेहोश नहीं किया जाएगा. मीडिया से चर्चा में मध्य प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) जेएस चौहान ने बताया कि नामीबिया से उड़ान भरने के बाद सीधा कूनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को खाना दिया जाएगा. यहां वे जयपुर से एक घंटे की यात्रा के बाद पहुंचेंगे. चौहान ने बताया कि एहतियात के तौर पर, यह अनिवार्य होता है कि यात्रा के समय एक जानवर को खाली पेट होना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें:

MP Assembly Session: हंगामे की भेंट चढ़ा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित

Singrauli News: एनसीएल कर्मचारी ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, मां का था इकलौता सहारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget